A dozen students from Jharkhand excelled in UPSC, got 17th, 49th and 59th rank UPSC में चमका झारखंड; दर्जनभर छात्रों को मिली सफलता; किसान की बेटी, अखबार विक्रेता का बेटा भी शामिल, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़A dozen students from Jharkhand excelled in UPSC, got 17th, 49th and 59th rank

UPSC में चमका झारखंड; दर्जनभर छात्रों को मिली सफलता; किसान की बेटी, अखबार विक्रेता का बेटा भी शामिल

  • कई साधारण परिवार को बच्चों ने भी अपना परचम लहराया है। इसमें गढ़वा के किसान परिवार की बेटी छाया कुमारी और बोकारो में समाचार पत्र विक्रेता के बेटे राजकुमार महतो शामिल हैं।

Ratan Gupta हिन्दुस्तान, रांचीWed, 23 April 2025 09:20 AM
share Share
Follow Us on
UPSC में चमका झारखंड; दर्जनभर छात्रों को मिली सफलता; किसान की बेटी, अखबार विक्रेता का बेटा भी शामिल

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में एक बार फिर झारखंड के युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है। इन मेधावियों ने यह साबित किया है कि झारखंड प्रतिभा के मामले में भी धनी है। इस परीक्षा में 17वीं रैंक लाने वाली संस्कृति की पढ़ाई-लिखाई भी रांची में हुई है। देर शाम तक की जानकारी के अनुसार झारखंड के करीब दर्जनभर छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। कई साधारण परिवार को बच्चों ने भी अपना परचम लहराया है। इसमें गढ़वा के किसान परिवार की बेटी छाया कुमारी और बोकारो में समाचार पत्र विक्रेता के बेटे राजकुमार महतो शामिल हैं।

जेवीएम श्यामली से पढ़ीं हैं संस्कृति

रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल से पढ़ाई करने वाली संस्कृति त्रिवेदी को यूपीएससी में ऑल इंडिया 17वीं रैंक मिली है। मूल रूप से बिहार के जमुई की रहने वाली संस्कृति ने नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई इसी स्कूल से की है। उन्होंने स्नातक दिल्ली के गार्गी कॉलेज से किया है। मास्टर्स की पढ़ाई जेएनयू दिल्ली से की है। वह इस समय इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस में हैं। ट्रेनिंग के लिए शिमला में हैं। संस्कृति के पिता 2017 तक रांची मेकॉन में पदस्थापित थे। बाद में उनका स्थानांतरण भिलाई हो गया था।

ये भी पढ़ें:हैवान बनीं बहनें, नानी को काटकर देवी को चढ़ाई बलि; माता-पिता पर भी किया हमला
ये भी पढ़ें:अगर ऐसा होता तो आज भारत के मुस्लिम सऊदी के मुसलमानों से भी ज्यादा अमीर होते- BJP

दुमका के सौरभ सिन्हा की आई 49वीं रैंक

दुमका अधिवक्ता संघ के प्रधान लिपिक प्रियव्रत सिन्हा उर्फ पिंटू के पुत्र सौरभ सिन्हा ने यूपीएससी की परीक्षा में 49वां रैंक प्राप्त कर दुमका जिला का नाम रौशन किया है। सौरभ दुमका शहर के रसिकपुर गोपाल मंदिर के पीछे का निवासी है। वह दो भाईयों में सबसे बड़ा है। उसने इंटर तक की पढ़ाई दुमका के एक निजी विद्यालय ग्रीन माउंट स्कूल से पूरी की। इंटर करने के बाद सौरभ ने बीटेक की पढ़ाई आईआईटी खड़गपुर से पूरी की। आईआईटी करने के बाद फिटजी रांची में नौकरी मिल गई।

ऋत्विक वर्मा की आई 115वीं रैंक

जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के पूर्व छात्र ऋत्विक वर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 115वां रैंक हासिल कर झारखंड को गौरवान्वित किया है। ऋत्विक ने दिल्ली विवि से भूगोल विषय से स्नातक किया था और वे दिल्ली से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

विद्यांशु को 59वीं और शुभम को 678वीं रैंक

रांची के दीपाटोली में रहने वाले विद्यांशु झा को 59वीं रैंक मिली है। विद्यांशु मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने डीएवी बरियातू से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। रांची के शुभम कुमार ने 678वीं रैंक हासिल की है। शुभम रांची कचहरी के पास रहते हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता के बाद इनके परिजनों के अलावा राज्यभर के लोगों में खुशी की लहर है।

ये भी पढ़ें:झारखंड के 6 जिलों में पारा 40 पार, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी; कब बारिश के आसार?
ये भी पढ़ें:103 एकड़ जमीन हथियाने मामला में ईडी का एक्शन, झारखंड-बिहार के 16 ठिकानों पर छापा
ये भी पढ़ें:गुजरात की धरती डोली, कहां महसूस हुए भूकंप के झटके; केंद्र सहित जानिए तीव्रता