brother killed younger one with chopper intestine came out झारखंड में रिश्ते का कत्ल, भाई ने भाई को चापड़ से काट डाला; आंत तक निकल आई बाहर, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़brother killed younger one with chopper intestine came out

झारखंड में रिश्ते का कत्ल, भाई ने भाई को चापड़ से काट डाला; आंत तक निकल आई बाहर

  • झारखंड के चक्रधरपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपने छोटे भाई को चापड़ से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरFri, 11 April 2025 08:54 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में रिश्ते का कत्ल, भाई ने भाई को चापड़ से काट डाला; आंत तक निकल आई बाहर

झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में मामूली विवाद में भाई ने रिश्ते का कत्ल कर डाला। बड़े भाई ने चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना बुधवार देर शाम सिमिदिरी पंचायत के गांव दलकी की है। पुलिस ने हत्यारोपी चंद्रो महाली को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि मृतक प्रदीप महाली की बुधवार देर शाम चंद्रो के साथ बहस हो गई। चंद्रो ने उसकी पिटाई की और फिर चापड़ से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया,पर किसी परिजन के नहीं होने से अस्पताल में ही देर रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चापड़ से हमला के कारण प्रदीप की आंत बाहर निकल आई थी। ज्यादा मात्रा में खून बह जाने और समय पर सही इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई।

पुलिस ने दबिश दे हत्यारोपी चंद्रो को गिरफ्तार कर लिया। चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, शुक्रवार को जेल भेजा जायेगा।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बहस के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इतने में बड़ा भाई चापड़ लेकर आ गया और छोटे भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में छोटे भाई को काफी गंभीर चोटें आईं। इस दौरान छोटे भाई के पेट पर चापड़ का वार लगने की वजह से कट लग गया और आंतें बाहर निकल आईं। इसके बाद प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ही प्रदीप की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।