Shiv Mandal Puja Begins in Tisiya Village Lohardaga - Devotees to Walk on Fire आग पर चलेंगे शिवभक्त, बरसेंगे भक्ति के फूल, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsShiv Mandal Puja Begins in Tisiya Village Lohardaga - Devotees to Walk on Fire

आग पर चलेंगे शिवभक्त, बरसेंगे भक्ति के फूल

लोहरदगा जिले के तिसिया गांव में चार दिवसीय शिव मंडा पूजा का शुभारंभ हुआ। भक्त फुलखुंदी में अंगारों पर चलकर अपनी भक्ति का प्रदर्शन करेंगे। पूजा में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSat, 10 May 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
आग पर चलेंगे शिवभक्त, बरसेंगे भक्ति के फूल

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखण्ड अंतर्गत तिसिया गांव में चार दिवसीय शिव मंडा पूजा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। रविवार रात शिवभक्त फुलखुंदी में अंगारों पर चलकर भक्ति का अनूठा प्रदर्शन करेंगे। पाखर पंचायत की मुखिया फुलमनी देवी एवं पंचायत समिति सदस्य रामजीत लोहरा की उपस्थिति में पुरोहित उत्तम पाठक द्वारा शिवलिंग स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। शिवंदा पूजा समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता एवं सचिव राजेंद्र यादव ने बताया कि फुलखूंदी में भक्तजन निर्जला उपवास रखकर सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना कर धधकती आग पर चलकर भक्त अपनी भक्ति का परिचय देंगे। 11 मई की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम दशरथ साहू म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

इसमें मुख्य अतिथि एसडीपीओ वेदांत शंकर मौजूद रहेंगे। जबकि 11 और 12 मई की रात्रि में मेले आयोजन किया जाएगा। 12 मई को विशु झूलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें भक्त फूल बरसाएंगे। मौके पर शिव मंडप पूजा समिति के संरक्षक बंधु भगत, रंथू उरांव, विजय सिंह, उदय राय, मनोज ठाकुर, विजय सिंह, शिवम साहू, बैजनाथ प्रसाद, सुरेश लोहरा, कुंवर सिंह, संजय यादव, मनोज ठाकुर, राजेश गुप्ता, राजेन्द्र मुंडा, चंदन बैठा, नितीश राय, मिथलेश गुप्ता, शुभम सिंह, निरंजन बैठा, भोला लोहरा, अभिषेक ठाकुर, रितेश लोहरा, तरुण सिंह, शिवनंदन बैठा सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।