National Education Policy 2020 Promoting Environmental Awareness in Schools सरकारी स्कूलों में 22 को मनाया जाएगा विश्व पृथ्वी दिवस, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNational Education Policy 2020 Promoting Environmental Awareness in Schools

सरकारी स्कूलों में 22 को मनाया जाएगा विश्व पृथ्वी दिवस

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना जगाना है। 22 अप्रैल को पृथ्वी संरक्षण दिवस पर, सभी स्कूलों में बच्चों द्वारा क्यूआर कोड बनाकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 16 April 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
सरकारी स्कूलों में 22 को मनाया जाएगा विश्व पृथ्वी दिवस

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ अकादमिक शिक्षा देना ही नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी जगाना है। यह नीति बच्चों को सतत विकास के सिद्धांतों के साथ शिक्षित करने पर बल देती है। साथ ही, यह भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, जैसे प्रकृति की पूजा, जल संरक्षण, वनों की रक्षा आदि को वैज्ञानिक सोच के साथ जोड़ने पर केंद्रित है। केंद्रीय स्कूली शिक्षा व साक्षरता सचिव संजय कुमार ने बुधवार को ईको क्लब फोर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल के ऑनलाइन प्रदर्शन सत्र को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। संजय कुमार ने कहा कि 22 अप्रैल विश्व भर में पृथ्वी के संरक्षण और जीव व वनस्पतियों के जागरुकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूरे देश के 14.8 लाख विद्यालयों में इस दिन विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस बार सभी विद्यालयों में बच्चे अपने आसपास, विद्यालय परिसर में या नजदीकी पार्क में जाकर पेड़, पौधों और वनस्पतियो का क्यूआर कोड बनाएंगे। हर पेड़, पौधों और वनस्पतियों का अलग क्यूआर कोड होगा। क्यूआर कोड बनाने के बाद संबंधित पेड़ों, पौधों और वनस्पतियो के समीप उस क्यूआर कोड को लगाया जाएगा। इससे अन्य बच्चों को भी संबंधित पेड़, पौधों और वनस्पतियो की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाए। यह कार्य बच्चों को समूहों में विभाजित कर किया जाएगा। हर समूह के बच्चे विभिन्न पेड़, पौधों और वनस्पतियो की जानकारी एकत्रित करेंगे और उसके आधार पर क्यूआर कोड कोड बनाएंगे, इसे पेड़ पौधों और वनस्पतियों के सामने लगाया जायेगा।

विद्यालयों को 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक क्यूआर कोड बनाकर लगाने से संबंधित गतिविधि की जानकारी ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। विद्यालयों को ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ से संबंधित नोटिफिकेशन भी लगाना होगा। केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा कि देश के 14 लाख से अधिक स्कूलों में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ होना अनिवार्य है।

ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ का वेब पोर्टल लांच

ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के वेब पोर्टल की बुधवार से शुरुआत हुई। इस वेब पोर्टल में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ थीम्स, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों, गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा, ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के उद्देश्यों, आदि की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। पोर्टल में स्कूल लॉगिन का विकल्प है, जिससे स्कूल यूडाइस कोड की सहायता से अपने डैशबोर्ड पर जाकर ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ से जुड़े कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दर्ज करा सकते है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।