गर्मी से हो गए हैं लूज मोशन? समस्या से निपटने में असरदार हैं ये 7 घरेलू तरीके 7 effective home remedies to deal with loose motions, फिटनेस टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस7 effective home remedies to deal with loose motions

गर्मी से हो गए हैं लूज मोशन? समस्या से निपटने में असरदार हैं ये 7 घरेलू तरीके

अक्सर लोगों को गर्मी में लूज मोशन की शिकायत हो जाती है। ये दिक्कत तब होती है जब आंतें पोषक तत्वों को अवशोषित करने में असमर्थ होती हैं। ऐसा होने पर खाना ठीक से पचे बिना ही शरीर से बाहर निकल जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए इन असरदार घरेलू तरीकों को अपनाएं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 06:25 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी से हो गए हैं लूज मोशन? समस्या से निपटने में असरदार हैं ये 7 घरेलू तरीके

लूज मोशन सबसे आम बीमारियों में से एक है। इसके होने पर गैप में बार-बार पानी जैसा या फिर ढीला मल आता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को ये दिक्कत हो जाती है। इस दिक्कत में आंतें पोषक तत्वों को अवशोषित करने में असमर्थ होती हैं जिसकी वजह से खाना ठीक से पचे बिना ही शरीर से बाहर निकल जाता है। वैसे तो ये कोई गंभीर समस्या नहीं है और इसका इलाज घर पर ही किया जा सकता है। लेकिन अगर 2 दिन से ज्यादा हो जाएं और कोई घरेलू नुस्खा काम न करे तो तुरंत एक एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। यहां जानिए दस्त से निपटने के लिए असरदार घरेलू तरीके-

1) चावल के साथ दही और घी

थोड़े चावल को दही और घी के साथ मिलाकर खाएं। यह घरेलू उपाय आपको दस्त से राहत दिलाने में मदद करेगा।

2) छाछ

छाछ में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं, जो हानिकारक और काम आने वाले आंत बैक्टीरिया के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं। हेल्दी शरीर के लिए रोजाना एक बड़ा गिलास या दो छोटे गिलास छाछ पीने की सलाह दी जाती है। लूज मोशन से निपटने के लिए भी छाछ काफी ज्यादा फायदेमंद है।

3) केले

केले और आलू जैसे फल और सब्ज़ियों में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। केले में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो दस्त से पीड़ित होने पर आपके शरीर से निकल जाते हैं। ये फल आपके डिहाईड्रेटेड और थके हुए शरीर को बहुत जरूरी एनर्जी दे सकते हैं। दस्त होने पर हर दो घंटे में एक पका हुआ केला खाएं।

4) सेब

सेहत के लिए सेब काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए एक सेब लें और उसे घी में पकाएं। आप इसमें जायफल और इलायची डालकर खा सकते हैं। इसे खाने के बाद आप दस्त की समस्या से बच सकते हैं।

5) नमक-चीनी वाला पानी

लूस मोशन के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए एक लीटर पानी में 5-6 चम्मच नमक और चीनी का घोलें और फिर इस पानी को पूरे दिन घूंट-घूंट करके पिएं। ऐसा करके डिहाईड्रेशन का इलाज होता है। इसके अलावा थकान और कमजोरी से राहत मिलती है।

6) साबूदाना

साबूदाना दस्त के इलाज और पाचन में सुधार के लिए एक और असरदार घरेलू उपाय है। मुट्ठी भर साबूदाना को 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छानने के बाद खिचड़ी बनाकर खाएं। इससे तुरंत राहत मिल सकती है।

7) आलू

आलू में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। लूज मोशन के लिए, उबले हुए आलू अच्छे माने जाते हैं क्योंकि ये आसानी से पच जाते हैं और उनमें हाई कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।

ये भी पढ़ें:सिंगल ग्रेन और मल्टी ग्रेन में क्या है अंतर? जानिए किस आटे से बनी रोटी है हेल्दी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।