Vat Savitri Vrat 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए खास है वट सावित्री व्रत, जानें क्या खाएं क्या नहीं vat savitri vrat 2025 fasting rules know dos and donts while fasting for vat savitri vrat in hindi, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थvat savitri vrat 2025 fasting rules know dos and donts while fasting for vat savitri vrat in hindi

Vat Savitri Vrat 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए खास है वट सावित्री व्रत, जानें क्या खाएं क्या नहीं

Vat Savitri Fasting Rules: हर व्रत की तरह वट सावित्री व्रत के भी कुछ खास नियम बताए गए हैं। जिनका पालन हर व्रत रखने वाली सुहागिन स्त्री को करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं सेहत और आस्था, दोनों को बनाए रखने के लिए वट सावित्री व्रत के दिन क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
Vat Savitri Vrat 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए खास है वट सावित्री व्रत, जानें क्या खाएं क्या नहीं

हिंदू धर्म में वट सावित्री का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बेहद खास महत्व रखता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति का लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। बता दें, इस साल वट सावित्री का व्रत 26 मई को रखा जाएगा। हर व्रत की तरह वट सावित्री व्रत के भी कुछ खास नियम बताए गए हैं। जिनका पालन हर व्रत रखने वाली सुहागिन स्त्री को करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं सेहत और आस्था, दोनों को बनाए रखने के लिए वट सावित्री व्रत के दिन क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

वट सावित्री पूजा के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं

वट सावित्री व्रत में क्या खाएं

वट सावित्री व्रत के दौरान सात्विक और हल्का भोजन किया जाता है, जो पचने में आसान और व्रत की पवित्रता को बनाए रखे।

फल

वट सावित्री व्रत के दौरान फल जैसे केला, सेब, आम, और अनार खाए जा सकते हैं। ये सभी सात्विक और ऊर्जा प्रदान करने वाली चीजें हैं।

सूखे मेवे

बादाम, काजू, किशमिश, और अन्य सूखे मेवे व्रत के दौरान खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। ये सात्विक होने के साथ खाने में पौष्टिक भी होते हैं।

सात्विक भोजन (व्रत खोलने के बाद)

व्रत खोलने के बाद हल्का सात्विक भोजन जैसे खिचड़ी, साबूदाना खिचड़ी, पूड़ी, भुना चना, और गुड़ से बनी मिठाइयां (जैसे लड्डू या बर्फी) खाई जा सकती हैं।

वट सावित्री व्रत में क्या न खाएं

व्रत की पवित्रता बनाए रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना जरूरी बताया गया है।

तामसिक भोजन

लहसुन, प्याज, मांस, मछली, अंडा, और अन्य तामसिक भोजन का सेवन व्रत के दौरान पूरी तरह वर्जित माना गया है।

नमक और मसाले

व्रत का भोजन बनाने के लिए नियमित नमक और भारी मसालों की जगह सेंधा नमक का उपयोग करें। सात्विक भोजन में हल्के मसाले जैसे जीरा और हल्दी का ही यूज करें।

शराब और धूम्रपान

किसी भी प्रकार का नशा जैसे शराब या तंबाकू का सेवन, व्रत के दौरान वर्जित माना गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।