Baby Names: नवरात्रि पर बेटी को दें मां दुर्गा के ये नाम, सुख-सौभाग्य की नहीं रहेगी कमी
- Baby Names Inspired By Goddess Durga: अपनी बेटी में मां दुर्गा के ये गुण देखना चाहते हैं तो उसे मां दुर्गा के इन खूबसूरत नामों की लिस्ट में से कोई एक प्यारा सा नाम पसंद करके दे सकते हैं। इस बेबी गर्ल नेम लिस्ट में शामिल हर नाम का एक अलग और खास मतलब है।

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि 2025 का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिनों का उपवास और पूजा करते हैं। मां दुर्गा शक्ति, साहस और सुरक्षा की प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी लाड़ली बेटी में भी मां दु्र्गा के ये गुण देखना चाहते हैं तो उसे मां दुर्गा के इन खूबसूरत नामों की लिस्ट में से कोई एक प्यारा सा नाम पसंद करके दे सकते हैं। ये नाम न केवल अनोखे और सुंदर हैं, बल्कि इनमें गहरा आध्यात्मिक महत्व भी है।इस बेबी गर्ल नेम लिस्ट में शामिल हर नाम का एक अलग और खास मतलब है।
देवी दुर्गा से प्रेरित बच्चों के अनोखे और खूबसूरत नाम
दुर्गिका
मां दुर्गा के इस नाम का मतलब 'दुर्गा का छोटा रूप' होता है। यह नाम शक्ति और कोमलता का मिश्रण है।
शैलजा
शैलजा का मतलब 'पर्वत की पुत्री' होती है। यह देवी दुर्गा का एक नाम है, जो उनकी उत्पत्ति को दर्शाता है।
महिका
महिका का अर्थ 'महान शक्ति' होता है। यह नाम देवी की विशालता और शक्ति को दर्शाता है।
चंडिका
मां दुर्गा के इस नाम का अर्थ 'उग्र रूप वाली' होता है। यह दुर्गा के चंडी स्वरूप से प्रेरित है।
आर्या
मां दुर्गा के इस नाम का अर्थ 'श्रेष्ठ' या 'देवी' होता है। यह एक संक्षिप्त और सुंदर नाम है जो दुर्गा के सम्मान को दर्शाता है।
कौशिकी
कौशिकी नाम का मतलब 'कौशल से युक्त' होता है। यह नाम देवी के एक रूप से लिया गया है।
नंदिका
नंदिका नाम का अर्थ 'आनंद देने वाली' होता है। यह नाम देवी की सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है।
भव्या
भव्या नाम का अर्थ 'भव्य' या 'दिव्य' होता है। यह नाम देवी की महिमा को प्रतिबिंबित करता है।
शिवानी
शिवानी नाम का अर्थ 'शिव की पत्नी' होता है। यह मां दुर्गा का एक अन्य नाम है जो उनकी शक्ति और संतुलन को दर्शाता है।
अंबिका
अंबिका मां दुर्गा का ही एक अन्य पारंपरिक और प्यारा नाम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।