ये 4 काम करते हुए महिलाओं से भी ज्यादा घबरा जाते हैं मर्द! छूटने लगते हैं पसीने
अक्सर लड़कों को खुले मिजाज और कॉन्फिडेंट अंदाज का समझा जाता है। लेकिन कुछ ऐसी सिचुएशन भी होती हैं जब लड़के लड़कियों से भी ज्यादा नर्वस हो जाते हैं। इन स्थितियों में उनके पसीने छूटने लगते हैं।

अक्सर लड़कियों को ले कर यह कहा जाता है की लड़कियां ज्यादा शर्मीले स्वभाव की होती हैं और किसी भी सिचुएशन में जल्दी घबरा जाती हैं। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि लड़के कभी घबराते ही नहीं है। हमेशा स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट दिखने वाले लड़के भी कुछ सिचुएशन में बहुत नर्वस हो जाते हैं। यहां तक की कुछ ऐसी भी परिस्थितियां होती हैं जिनमें लड़के, लड़कियों से भी ज्यादा घबरा जाते हैं। हालांकि वो अपने बिहेवियर से इसे जाहिर नहीं होने देते हैं। तो चलिए जानते हैं किन सिचुएशन में लड़के हो जाते हैं बहुत ज्यादा नर्वस।
जब करना हो किसी लड़की को प्रपोज
किसी लड़की को प्रपोज करना लड़के के लिए सबसे मुश्किल टास्क होता है। लड़का कितना भी स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट हो, लेकिन जब बात आती है किसी लड़की को प्रपोज करने की तो लड़के का कॉन्फिडेंस धरा का धरा रह जाता है। जब कोई लड़का किसी लड़की को प्रपोज करने के बारे में सोचता है, तो उसके मन में हजारों तरह के ख्याल आते हैं। बात को कैसे इनीशिएट करना है से लेकर कहीं प्रपोजल में रिजेक्शन ना मिल जाए, तक के ख्याल लड़के के दिमाग में घूमते रहते हैं। यही वजह है कि जब तक लड़के पूरी तरह से श्योर नहीं हो जाते हैं, वो किसी लड़की को प्रपोज करने के लिए कदम आगे नहीं बढ़ाते हैं।
जब बात हो पहली डेट पर जाने की
अपनी मनपसंद लड़की के साथ डेट पर जाना, हर लड़के का सपना होता है। लेकिन जब लड़के का ये सपना पूरा होता है, तब लड़के सबसे ज्यादा नर्वस होते हैं। अधिकतर लोगों को ये लगता है कि लड़कियां डेट पर जाने से घबराती हैं, जबकि सच्चाई ये है कि लड़कियों की तुलना में लड़के डेट पर जाते समय ज्यादा नर्वस होते हैं। कोई लड़का जब अपनी मनपसंद लड़की के साथ डेट पर जाता है तो उसके मन में कई तरह की चिंता रहती है। वो लड़की को डेट पर कहां ले जाएगा, उससे क्या बातें करेगा, इन सब बातों को लेकर उसके मन में एक उलझन बनी रहती है।
लड़कियों से बात करना भी है एक मुश्किल काम
लड़के दुनिया भर का काम करने से नहीं घबराते हैं, लेकिन जब बात आती है किसी लड़की से बात करने कि तो लड़के सबसे ज्यादा नर्वस होते हैं। खासतौर पर जब सामने मनपसंद लड़की हो, तो लड़के बात करने में और भी ज्यादा घबराते हैं। उनके मन में ढेरों सवाल होते हैं, जिनके बारे में वो जानना चाहते हैं, लेकिन फिर भी बात करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। अगर लड़के ने बचपन में लड़कियों से कम बातचीत की है तो उसे बातचीत शुरू करने और आगे बढ़ाने में और भी अधिक परेशानी हो सकती है।
लड़कों को होती है अपनी इमेज की चिंता
लड़के इमेज कॉन्शियस होते हैं। उन्हें हर वक्त अपनी इमेज की चिंता रहती है। अपने दोस्तों के बीच में लड़के कितनी भी मस्ती कर लें लेकिन जब सामने कोई लड़की होती है, तो लड़कों को अपनी इमेज की चिंता सताने लगती है। ऐसे में अक्सर लड़के लड़कियों के सामने शांत हो जाते हैं। उन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं उनके मुंह से कुछ ऐसा ना निकल जाए जिससे उनकी इमेज खराब हो जाए। इसलिए लड़की के सामने होने पर, लड़के नर्वस होने लगते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।