vande bharat sleeper high speed video special features वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तूफानी रफ्तार, सामने आया ट्रायल रन का वीडियो; बेहद खास हैं ये फीचर, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़vande bharat sleeper high speed video special features

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तूफानी रफ्तार, सामने आया ट्रायल रन का वीडियो; बेहद खास हैं ये फीचर

  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें ट्रेन 180 की स्पीड से दौड़ रही है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कई खास सुविधाएं मिलने वाली हैं।

Ankit Ojha एएनआईFri, 3 Jan 2025 06:30 PM
share Share
Follow Us on
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तूफानी रफ्तार, सामने आया ट्रायल रन का वीडियो; बेहद खास हैं ये फीचर

वंदे भारत ट्रेनों ने भारती रेलवे में क्रांति ला दी है। आधुनिक सुविधाएं, जबरदस्त लुक, तेज गति जैसी तमाम सुविधाओं की वजह से लोग वंदे भारत से यात्रा करना पसंद करते हैं। हालांकि लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार है। अब वह दिन भी देर नहीं जब लोगों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भी पटरी पर रफ्तार भरेंगी। वंदे भारत स्लीपर का ट्रायल भी शुरू हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टेस्टिंग का वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन 180 की स्पीड से फर्राटा भर रही है। इसके बावजूद अंदर रखे गिलास का पानी छलक नहीं रहा है।

कोटा डिवीजन में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। रेल मंत्री ने बताया, तीन दिनों के ट्रायल के दौरान वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ी। इस महीने के आखिरी तक ट्रायल चलता रहेगा। जिसके बाद यात्रियों को विश्व स्तरीय ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। 31 दिसंबर से ही स्लीपर ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग वजन रखकर और खाली ट्रेन का भी ट्रायल किया गया। घुमावदार ट्रैक पर भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है।

गुरुवार को राजस्थान के बूंदी जिले में कोटा से लबान तक 30 किलोमीटर की दूरी में ट्रायल किया गया। नए साल के मौके पर रोहाल खुर्द से कोटा के बीच 40 किलोमीटर का ट्रायल किया गया। इस दौरान ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी। ट्रायल पूरे हने के बाद रेलवे सेफ्टी कमिश्नर इसका इवैलुएशन करेंगे। आखिरी चरण से पास होने के बाद ही इसे इंडियन रेलवे को सौंपा जाएगा। कोटा-नागड़ा और रोहाल खुर्द चौमहला सेक्शन के बीच ट्रेन का अधिकतम 160 और 170 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल किया गया।

ये भी पढ़ें:वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, इस नए स्टेशन से जल्द दौड़ेगी वंदे भारत
ये भी पढ़ें:और कितना करना पड़ेगा वंदे भारत स्लीपर का इंतजार? आ गई खुश करने वाली खबर

वंदे भारत स्लीपर के खास फीचर

वंदे भारत स्लीपर के बर्थ को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। आरामदायक बर्थ, हाई स्पीड वाई फाई, रीडिंग लाइट्स, मोबाइल औऱ लैपटॉप चार्जर, ऑटोमैटिक गेट, स्पीड और स्टेशन अनाउंसमेंट जैसी सुविधाएं ट्रेन में मौजूद होंगी। इसकी डिजाइन एयरक्राफ्ट की तरह की गई है। लंबी दूरी के लिए यह बेहद आरामदायक ट्रेन साबित होने वाली है। माना जा रहा है कि इसकी गति शताब्दी और राजधानी ट्रेनों से भी ज्यादा रहेगी। फिलहाल देश में 136 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।