Delhi government increased the minimum wage, Know the new rates खुशखबरी! दिल्ली सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी; जानिए नई दरें और लागू होने का समय, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi government increased the minimum wage, Know the new rates

खुशखबरी! दिल्ली सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी; जानिए नई दरें और लागू होने का समय

  • रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सभी श्रेणियों के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि की घोषणा की है। ये नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

Ratan Gupta एएनआई, नई दिल्लीTue, 15 April 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
खुशखबरी! दिल्ली सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी; जानिए नई दरें और लागू होने का समय

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सभी श्रेणियों के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि की घोषणा की है। ये नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। इसमें अकुशल श्रमिक, अर्ध कुशल श्रमिक, कुशल श्रमिक समेत 6 वर्ग शामिल हैं। सरकार का कहना है कि यह वृद्धि महंगाई को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

नई दरों की बात करें तो इसमें कुशल, अर्ध कुशल और अकुशल श्रमिकों जैसे 6 वर्ग शामिल हैं, जिनकी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई गई है। बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

1- अकुशल श्रमिकों को अब तक 18066 रुपये मिलते थे। ये बढ़कर 18456 रुपये मासिक हो गए हैं।

2- अर्ध अकुशल श्रमिकों को अब तक 19929 रुपये मिलते थे। ये बढ़कर 20371 रुपये मासिक हो गए हैं।

3- कुशल श्रमिकों को अब तक 21917 रुपये मिलते थे। ये बढ़कर 22411 रुपये मासिक हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं...; दिल्ली सरकार किन चार वर्गों को देगी बिजली सब्सिडी?

4- गैर मैट्रिकुलेट श्रमिकों को अब तक 19929 रुपये मिलते थे। ये बढ़कर 20371 रुपये मासिक हो गए हैं।

5- मैट्रिकुलेट लेकिन स्नातक नहीं, ऐसे श्रमिकों को अब तक 21917 रुपये मिलते थे। ये बढ़कर 22411 रुपये मासिक हो गए हैं।

6- स्नातक और उससे ऊपर वाले श्रमिकों को अब तक 23836 रुपये मिलते थे। ये बढ़कर 24356 रुपये मासिक हो गए हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गई सूचना में कहा गया है कि वेतन में होने वाली यह बढ़ोतरी न केवल महंगाई को बेअसर करेगी बल्कि दिल्ली में काम करने वाले श्रमिकों को भी राहत देगी। बताया गया है कि अगर तय मानकों के आधार पर भुगतान नहीं किया जाता है तो संबंधित जिले के अधिकारी के पास जाकर इसका दावा कर सकते हैं।

न्यूनतम मजदूरी ना मिलने पर श्रमिक न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत अधिकारी को इस बात की जानकारी दे। इसके बाद इसकी सुनवाई होगी और तय मानकों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कोटा में चाय पीने गया स्टूडेंट हुआ बेहोश; NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत
ये भी पढ़ें:गोली मारकर हथौड़े से कुचला सिर; भतीजा क्यों बना चाचा की जान का दुश्मन?
ये भी पढ़ें:लाठी का जवाब लाठी से और गोली का जवाब गोली से...; ED रेड पर भड़के खाचरियावास
ये भी पढ़ें:राजस्थान: आज 7, कल 13, परसों 26 जिलों में हीटवेव का रेड, येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें:बेरहम मां-बाप ने 3 बच्चों के काटे गले- मौत; फिर अपने हाथों की काट ली नस