Loni MLA Nandkishore Gurjar Celebrates New Kurta Amid Controversy Post Police Commissioner Transfer विधायक ने पहना कुर्ता, समर्थकों ने जताई खुशी, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsLoni MLA Nandkishore Gurjar Celebrates New Kurta Amid Controversy Post Police Commissioner Transfer

विधायक ने पहना कुर्ता, समर्थकों ने जताई खुशी

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गाजियाबाद पुलिस आयुक्त के तबादले के बाद सहारनपुर के गांव मिरगपुर में नया कुर्ता पहना। उनके समर्थकों ने खुशी मनाई और विधायक को पगड़ी पहनाई। विधायक ने पुलिस के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादWed, 16 April 2025 10:14 PM
share Share
Follow Us on
विधायक ने पहना कुर्ता, समर्थकों ने जताई खुशी

लोनी। गाजियाबाद पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र के तबादले के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सहारनपुर के गांव मिरगपुर में बुधवार को नया कुर्ता पहना। इस पर गांव गनौली में उनके समर्थकों ने खुशी जताई। बड़ी संख्सा में समर्थक बुधवार सुबह गनौली स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे। लोगों ने विधायक को पगड़ी पहनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह समेत कई समर्थकों ने नया कुर्ता भेंट किया। विधायक ने कहा कि यह सनातन की लड़ाई थी। कलश यात्रा में अभद्रता करने वालों को निलंबित कराने का मुद्दा विधानसभा अध्यक्ष के सामने उठाया है। दोषी अधिकारियों को सजा दिलाई जाएगी। इसके बाद विधायक सहारनपुर स्थित मिरगपुर गांव में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचे। कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज, संतों और समाज के लोगों के समक्ष उन्होंने नया कुर्ता पहना।

बता दें कि 20 मार्च को थाना लोनी की संगम विहार कॉलोनी में आयोजित श्रीराम कथा के लिए कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में विधायक नंद किशोर गुर्जर का कुर्ता फट गया था। विधायक ने पुलिस आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उसी दिन से विधायक सावर्जनिक स्थल पर फटा कुर्ता पहने ही नजर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक से स्पष्टीकरण मांगा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।