तीन नाबालिगों को ढूंढकर परिजनों को सौंपा
दक्षिण पश्चिमी जिला एएचटीयू ने तीन नाबालिग लड़के-लड़कियों को ढूंढकर परिजनों को सौंपा। इनमें एक 14 वर्षीय लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। लड़के और एक लड़की की गुमशुदगी 10 अप्रैल को दर्ज की गई थी, जबकि...

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण पश्चिमी जिला एएचटीयू ने तीन नाबालिग लड़के-लड़कियों को ढूंढकर परिजनों को सौंपा। इसमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। तीनों दक्षिण पश्चिमी जिले के विभिन्न इलाकों से लापता हुए थे। 10 अप्रैल को द्वारका नॉर्थ और वसंत कुंज साउथ से क्रमशः लड़के और लड़की की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। इसके अलावा 11 अप्रैल को पालम गांव थाने में एक लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 14 वर्षीय लड़के को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, 15 वर्षीय लड़की को छतरपुर और 17 वर्षीय लड़की को उत्तर प्रदेश के एटा से बरामद किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।