Rahul Gandhi Calls for Unity Against Paper Leaks Urges Strong Action to Protect Youth पेपर लीक युवाओं के लिए सबसे खतरनाक पद्मव्यूह: राहुल गांधी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRahul Gandhi Calls for Unity Against Paper Leaks Urges Strong Action to Protect Youth

पेपर लीक युवाओं के लिए सबसे खतरनाक पद्मव्यूह: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लोकसभा में पेपर लीक को युवाओं के लिए खतरनाक बताया और इसे व्यवस्थागत विफलता कहा। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आकर पेपर लीक को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। यह मुद्दा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 March 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
 पेपर लीक युवाओं के लिए सबसे खतरनाक पद्मव्यूह: राहुल गांधी

- कहा, पेपर लीक रोकने को आपसी मतभेद भुलाकर उठाने होंगे कड़े कदम - सरकार पेपर लीक रोकने में विफल, अगली पीढ़ी के लिए भी गलत संदेश

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक को युवाओं के लिए सबसे खतरनाक पद्मव्यूह करार देते हुए इसे व्यवस्थागत विफलता बताया है। सरकार पर पेपरलीक रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि इसका खात्मा करने के लिए सभी राजनीतिक दल और सरकारों को मिलकर प्रयास करना होगा।

राहुल गांधी ने ‘एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि छह राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में है। पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे खतरनाक पद्मव्यूह बन गया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक हमारे छात्रों एवं उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है। परिश्रम का फल छीन लेता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से अगली पीढ़ी को भी गलत संदेश देता है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।

नीट पेपर लीक का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे विरोध के बाद सरकार ने नए कानून के पीछे छुपकर इसे समाधान बताया, पर हालिया लीक ने इसे गलत साबित कर दिया है। राहुल गांधी ने पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए इसे एक व्यवस्थागत विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का खात्मा करने के लिए सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को मतभेद भुलाकर फौरन कड़े कदम उठाने होंगे। इन सभी परीक्षाओं की गरिमा बनाए रखना हमारे बच्चों का अधिकार है। हम सभी को मिलकर हर हाल में इसे सुरक्षित रखना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।