Tiger Kills Three Women in Chandrapur Maharashtra महाराष्ट्रः बाघ के हमले में तीन महिलाओं की मौत, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTiger Kills Three Women in Chandrapur Maharashtra

महाराष्ट्रः बाघ के हमले में तीन महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शनिवार सुबह एक बाघ ने तीन महिलाओं को मार डाला। महिलाएं 'तेंदू' के पत्ते इकट्ठा करने गई थीं जब बाघ ने उन पर हमला किया। मृतकों में 60 वर्षीय कांताबाई चौधरी, 38 वर्षीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 09:57 PM
share Share
Follow Us on
 महाराष्ट्रः बाघ के हमले में तीन महिलाओं की मौत

चंद्रपुर,एजेंसी। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शनिवार सुबह एक बाघ ने तीन महिलाओं को मार डाला। एक वन अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हमला कंपार्टमेंट नंबर 1355 में सिंदेवाही रेंज फॉरेस्ट में हुआ। उन्होंने बताया कि मेंधा माल गांव की निवासी महिलाएं 'तेंदू' के पत्ते इकट्ठा करने गई थीं, तभी बाघ ने करीब 11.30 बजे उन पर हमला कर दिया। तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय कांताबाई चौधरी , उनकी 38 वर्षीय बहू शुभांगी चौधरी और 48 वर्षीय सारिका शेंडे के रूप में हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।