BJP Youth Wing Celebrates 8 Years of Yogi Government with Bike Rally in Dadri भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsBJP Youth Wing Celebrates 8 Years of Yogi Government with Bike Rally in Dadri

भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली

ग्रेटर नोएडा में भाजपा युवा मोर्चा ने योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर दादरी विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कलौंदा गांव में हुआ और यह एनटीपीसी में समाप्त हुई। विधायक तेजपाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 10 April 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा ने दादरी विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। रास्ते में कई गांवों में बाइक रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ जारचा मंडल के गांव कलौंदा में किया गया। दादरी विधायक तेजपाल नागर, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए दादरी एनटीपीसी पहुंची और महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापन किया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने बीते आठ वर्षों में प्रदेश को भय और भ्रष्टाचारमुक्त और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।