National Women s Commission Empowers Women through State Workshops on Domestic Violence Prevention प्रत्येक महिला का सशक्तिकरण हो राज्य महिला आयोगों का लक्ष्य, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsNational Women s Commission Empowers Women through State Workshops on Domestic Violence Prevention

प्रत्येक महिला का सशक्तिकरण हो राज्य महिला आयोगों का लक्ष्य

Ayodhya News - अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने हर राज्य के महिला आयोग को महिलाओं के सशक्तिकरण का लक्ष्य दिया। कार्यशाला में घरेलू हिंसा रोकने और कार्यस्थल...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 11 April 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
प्रत्येक महिला का सशक्तिकरण हो राज्य महिला आयोगों का लक्ष्य

अयोध्या, संवाददाता। हर राज्य के महिला आयोग को प्रत्येक महिला के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने का लक्ष्य राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया है। अध्यक्ष विजया रहाटकर ने ये लक्ष्य तीन दिवसीय कार्यशाला में राज्य आयोगों के नुमाइंदों को दिया। गुरुवार को इसका समापन हो गया। इस कार्यशाला में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय घरेलू हिंसा पर बढ़ती घटनाओं की रोकथाम व महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा देने का रहा। कार्यशाला में सभी राज्यों के महिला आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य सचिवों की मौजूदगी रही। समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोगो को साथ मिलकर काम करने की जरुरत है। तेरे मेरे सपने के नाम से विवाह पूर्व परामर्श केन्द्र घरेलू हिंसा को रोकने का काम करेगा। इस समय महिला आयोग के पास सबसे ज्यादा पारिवारिक विवाद के मामले आ रहे है। वर्तमान में 9 प्रदेश के 23 जिलों में विवाह पूर्व परामर्श केन्द्र खोले जा चुके है। यूपी के नोयडा में इसे खोला गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।