मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की क्षति
Deoria News - भटनी के जिगिना मिश्र में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने में ग्रामीणों और अग्निशमन टीम ने मदद की। राजस्व टीम ने नुकसान का ब्यौरा तौला। खिरिया में गेहूं की फसल भी जल गई।

भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जिगिना मिश्र में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। ग्रामीणों व अग्निशमन टीम के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। रविवार को पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का ब्यौरा बना तहसीलदार को सौंप दिया।
गांव के पारस विश्वकर्मा अपने बेटे अमित के साथ देवरिया में काम करने रात को गए थे। घर पर उनकी पत्नी ही थी। रात को अचानक मकान में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। मकान से आग की लपटे निकलता देख आसपास के लोग पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। हालांकि बढ़ती ही जा रही थी। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन टीम को दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की इस घटना में बाइक, पंखा, अन्न, लकड़ी समेत अन्य सामान भी जल गए। गनीमत था कि घर में मौजूद रसोई गैस सिलेंडर में गैस नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
चार बीघा गेहूं की फसल जली
भटनी थाना क्षेत्र के खिरिया में गेहूं की फसल में रविवार को आग लग गई और चार बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।