गुड न्यूज: गोरखपुर से दिल्ली आना-जाना हुआ और आसान, एक और फ्लाइट शुरू
- दिल्ली से यह फ्लाइट 90 यात्रियों को लेकर शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंची और शाम 4:50 बजे 79 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। वर्तमान में दिल्ली के लिए इंडिगो की दो, स्पाइस, अकासा और एलायंस एयर की एक-एक फ्लाइट सेवा में है। मुम्बई की दो, हैदराबाद की एक, कोलकाता की एक और बेंगलुरु की एक उड़ान है।

Flights from Gorakhpur: हवाई जहाज से दिल्ली तक सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। यहां से दिल्ली आना-जाना आसान हो गया है। शनिवार से स्पाइस जेट की 90 सीटर नई फ्लाइट सेवा दिल्ली के लिए शुरू हो गई। इसके साथ ही गोरखपुर से दिल्ली की उड़ानों की संख्या 6 पहुंच गई। वहीं, कुल विमानों की संख्या 12 हो गई है।
शनिवार को दिल्ली से यह फ्लाइट 90 यात्रियों को लेकर शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंची और शाम 4:50 बजे 79 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। वर्तमान में दिल्ली के लिए इंडिगो की दो, स्पाइस, अकासा और एलायंस एयर की एक-एक फ्लाइट सेवा में है। इसके साथ ही मुम्बई की दो, हैदराबाद की एक, कोलकाता की एक और बेंगलुरु की एक उड़ान है।
सात साल में 50 से 2000 यात्रियों तक का सफर
महज सात पहले तक गोरखपुर एयरपोर्ट से रोजाना 50 से 60 यात्रियों का ही आना-जाना होता था। वहीं वर्तमान 12 विमानों से रोजाना 3000 से 3200 यात्री यात्रा कर रहे हैं। लगभग सभी मेट्रो शहर के लिए स्पाइस, अकासा, एलायंस एयर और इंडिगो अपनी सेवाएं दे रही हैं।
दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु की फ्लाइट लेट
दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरू से गोरखपुर आने वाले यात्री शनिवार को फ्लाइट के लेट होने से काफी परेशान हुए। वहीं एलाएंस एयर की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई। एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 44 मिनट और स्पाइस जेट की फ्लाइट चार घंटे 32 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एक घंटे और कोलकाता से आने वाली फ्लाइट भी 24 मिनट की देरी से आई। बेंगलुरू से आने वाली फ्लाइट 27 मिनट की देरी से पहुंची।