भारतीय रेलवे के विस्तार से होगा हर वर्ग को होगा फायदा:जयंत चौधरी
Hathras News - जयंत चौधरी ने गुरुवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का सम्मान किया...

-जयंत चौधरी गुरुवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के वर्चुअल लोकापर्ण के कार्यक्रम में हुए शामिल -पीएम मोदी ने किया अमृत भारत के तहत हाथरस सिटी स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन। -शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान, स्टेशन परिसर में मिलेगी यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं हाथरस,संवाददाता। केंद्रीय मंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि आज देश को 103 इस प्रकार के अमृत भारत स्टेशन मिले हैं। इन स्टेशनों को प्रधानमंत्री ने बीकानेर से लोकार्पण कर समर्पित किया है। हाथरस में ये मत मानिएगा में लोकार्पण कर रहा हूं। ये आपके हाथों से हो रहा है। यहां के सांसद व जनप्रतिनिधियों के प्रयास हैं।
केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी गुरुवार को केंद्र सरकार के अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत हाथरस सिटी स्टेशन के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले रेल की क्या सुविधाएं रहती थी। किस प्रकार से निवेश होता था। दैनिक यात्रियों को किस प्रकार से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वह सब आपके सामने है। सभी ने यह अनुभव किये हैं। प्रधानमंत्री ने हवाई यात्राओं को लेकर एक बात कही थी। हम उसको इतना सुलभ बनाएंगे। इसके लिए एयरपोर्ट सेवाओं का विस्तार हुआ। रेल का बहुत बड़ा दायरा है। भारत के घरेलू उत्पाद के कारण देश की अर्थ व्यवस्था यानि जीडीपी में एक प्रतिशत रेल की सेवाओं से बढ़ा है। रेल की सेवाओं में विस्तार हुआ है। इसका लाभ प्रत्येक वर्ग प्रत्येक समुदाय प्रत्येक क्षेत्र के व्यापारी, नौजवान, महिलाओं सब को मिलता है। 2009 व 2014 में पहले 11 सौ करोड़ रुपये मिलते थे। अब बीस हजार करोड़ रुपये को उत्तर प्रदेश की रेल व्यवस्था के लिए हर साल मिलता है। अभी नई लाइनें और विद्युतीकरण के लिए 92 हजार करोड़ रुपये समर्पित किए जा रहे हैं। रेल की पटरियों का विस्तार हो रहा है। जैसे जैसे रेल पटरी पर सही चल रही है। वैसे वैसे रालोद भी एनडीए में सही चल रहा है। लोग यहां की सुविधाओं का लाभ उठाएं। रखरखाव की जिम्मेदार यहां के नागरिकों की है। यहां के नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। देश के अलग-अलग स्टेशनों का दिखाया लाइव प्रसारण अमृत भारत योजना के तहत गुरुवार को पीएम मोदी हाथरस सिटी स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व रेलवे अधिकारियों द्वारा बड़ी एलइडी स्क्रीन पर लाइव कार्यक्रम देखा गया। केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक व डीएमआरएम सहित आला अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के अलावा सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, हाथरस ब्लाक प्रमुख पूनम पाण्डेय, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी शामिल रहे। सभी अतिथियों का इज्जतनगर मंडल डीआरएम वीणा सिन्हा ने शॉल ओढ़ाकर फ्लोवर पॉट भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। - इंनसेट छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना की गई। केंद्रीय मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने शिलालेख लोकार्पण किया। - इंनसेट सिटी स्टेशन फाइव स्टार जैसी मिलेगी सुविधाएं - प्रदीप चौधरी सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पहले स्टेशनों पर बैठने तक सही व्यवस्था नहीं थी। आज देश के पीएम मोदी व सीएम योगी के अथक प्रयासों से आज हमारा हाथरस का सिटी का स्टेशन किसी फाइवस्टार से कम नहीं है। पीएम मोदी व सीएम योगी ने देश के लिए जो व्यवस्थाएं दी। वह किसी से छिपी नहीं है। - इंनसेट स्टेशन का लोकार्पण जनता को समर्पित - अंजुला माहौर सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने जयंत चौधरी के आगमन पर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। सदर विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि हाथरस स्टेशन का जो लोकार्पण हो रहा है वह जनता को समर्पित है। इज्ज्तनगर मंडल डीआरएम वीणा सिन्हा ने कहा कि हाथरस वासियों का भारतीय रेलवे की ओर से स्वागत किया। - इंनसेट शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित अमृत भारत स्टेशन के लोकार्पण के तहत हाथरस सिटी स्टेशन हुए कार्यक्रम में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला माहौर, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने नगला चौधरी निवासी जाट रजीमेंट के गजपाल सिंह के परिजन सुनीता को सम्मानित किया गया। सीकुर सासनी निवासी अंभीर सिंह के परिजन नरसो देवी को सम्मानित किया। नगला सूजिया अल्हैपुर निवासी फकीर चंद्र के परिवार की जुबैदा को सम्मानित किया गया। टुकसान निवासी मुनेंद्र सिंह के परिवार की रेखा देवी को सम्मानित किया गया। सासनी भीलखोरा निवासी संदीप के परिवार से सीमा रानी को सम्मानित किया गया। - इंनसेट कोरोना काल में बंद ट्रेनों के संचालन की उम्मीद कोरोना काल में सहपऊ क्षेत्र के मानिपुर जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव बंद हो गया। आज तक यह ट्रेनें फिर से रुकना शुरु नहीं हुई है। इस कारण वहां के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाथरस सिटी स्टेशन पर अमृत भारत कार्यक्रम में शामिल होने से आए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से क्षेत्रीय लोगों ने ट्रेनों को रुकवाने की मांग की। इस दौरान जयंत चौधरी ने डीआरएम को ट्रेनों के संचालन के लिए कहा। सबसे खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री यह भूल गए कि जिस जगह पर यह कार्यक्रम हो रहा है। वह स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे का है। वह पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम से कह कर चले गए। जबकि जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के अधिकार उत्तर मध्य रेलवे की डीआरएम को है। इसलिए अब यह गारंटी नहीं कि अब मानिकपुर जलेसर रोड स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव होगे। इसके लिए जयंत चौधरी को उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों से ही संपर्क करना होगा। - इंनसेट हाथरस सिटी स्टेशन पर मिलेंगी यह सुविधाएं अमृत भारत में हाथरस सिटी स्टेशन का गुरुवार को लोकार्पण हो गया। लोकार्पण के बाद यहां से सफर करने वाले यात्रियों को यहां एसी वेटिंग रूम की सुविधा मिलेगी। साधारण प्रतीक्षालय भी मॉडन तरीके से बनाया गया है। इसमें यात्रियों के बैठने के लिए स्टील की कुर्सियां ढाली गई है। वेटिंग रूम में ब्रज की संस्कृति से संबधित कलाकृतियों के छवि चित्र लगाए गए हैं। इसके अलावा महिला पुरुष के लिए अलग से मॉडन शौचालय का निर्माण किया गया है। जगह जगह पर हैडपोस्ट लगाकर पेयजल के इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा स्टेशन परिसर में जगह जगह कोच डिस्प्ले लगाई गई हैं। एनाउंस सिस्टम को लगाया गया है। इससे यहां से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। - इंनसेट एक नम्बर प्लेटफार्म पर शौचालय की कमी भले ही करोड़ों रुपये की लागत से हाथरस सिटी स्टेशन का कायाकल्प किया गया। सबसे खास बात यह है कि हाथरस सिटी के एक नम्बर प्लेटफार्म पर शौचालय का निर्माण नहीं किया गया। साथ ही वहां आरओ पेयजल तक के इंतजाम नहीं है। इस कारण यात्रियों को मूलभूत सुविधाओ के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। - इंनसेट स्टेशन परिसर को सजाया फूलों से अमृत भारत स्टेशन के तहत गुरुवार को हुए हाथरस सिटी स्टेशन के उद्घाटन के दौरान स्टेशन के सभी कार्यालयों को फूलों से सजाया गया। स्टेशन साफ सफाई से ऐसा लग रहा था कि स्टेशन का निर्माण आज हुआ है। स्टेशन परिसर में जगह जगह पौधे लगाए गए हैं। जो लोगों को हरियाली का अहासास करा रहे हैं। - इंनसेट फसाड़ लाइट से जगमग हुआ स्टेशन गुरुवार को अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन देर रात को फसाड लाइटों से जगमग दिखा। लाल रंग की पुताई पर फसाड लाइटों की पड़ती रोशनी से रेड फोर्ट स्टेशन जैसा अहसास हो रहा था। स्टेशन परिसर में लोग सेल्फी लेते हुए नजर आए। - इंनसेट ये रहे कार्यक्रम में मौजूद कपिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दिनेश सरदाना, रजत चौधरी, नरेश ठाकुर, नीरेश ठाकुर, विष्णु गौतम, सुरेश अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, बंटी भैया, बहादुर सिंह, अतुल शर्मा, हरीश सेंगर, मुरसान चेयरमैन देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।