Protests Erupt in Lucknow Against Pahalgam Terror Attack Candle March Held पहलगाम: पॉलिटेक्निक चौराहा पर व्यापारियों ने पुतला फूंका, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsProtests Erupt in Lucknow Against Pahalgam Terror Attack Candle March Held

पहलगाम: पॉलिटेक्निक चौराहा पर व्यापारियों ने पुतला फूंका

Lucknow News - लखनऊ में पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला जलाया। इंदिरा नगर और अयोध्या रोड के व्यापारियों ने लखनऊ पॉलिटेक्निक चौराहे पर विरोध जताया। पंडितखेड़ा में कैंडल मार्च निकाला...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 25 April 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम: पॉलिटेक्निक चौराहा पर व्यापारियों ने पुतला फूंका

लखनऊ। पहलगाम घटना के विरोध में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, इंदिरा नगर, अयोध्या रोड, गोमती नगर के व्यापारियों ने लखनऊ पॉलिटेक्निक चौराहे पर आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, संरक्षक सूर्यनारायण तिवारी मंडल , उपाध्यक्ष लालमणि पांडे, मंडल संयुक्त मंत्री मानिक राम वर्मा, इंदिरा नगर अध्यक्ष रानू सिंह, अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन सिंह, गोमती नगर अध्यक्ष अर्पित गोयल, तख्वा चौराहा अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, इंदिरा नगर सचिव इशरत अली, महासचिव सरबजीत गौतम, संगठन मंत्री राजाराम ,मीडिया प्रभारी संजय अग्रहरी ,अजय मिश्रा आदि व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पंडितखेड़ा में लोगों ने निकाला कैंडिल मार्च

लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पंडितखेड़ा समग्र विकास समिति के पदाधिकारियों ने घई पैलेस से कुंज प्लाज़ा तक कैंडल मार्च निकाला। आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। कैंडल मार्च में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विनीत मिश्रा, अमित सिंह, अनुज तिवारी,अशोक यादव, अनुपम शर्मा, लवलेश भाटिया, एसके सिह, वीरेंद्र तिवारी, रामशिरोमणि त्रिपाठी, बीबीपाल, गणेश विश्वकर्मा, अंजनी शर्मा, मंजीत सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।