Honoring Academic Excellence Students Awarded at Maharajganj College Event मेधावियों को किया गया सम्मानित, खिल उठे चेहरे, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsHonoring Academic Excellence Students Awarded at Maharajganj College Event

मेधावियों को किया गया सम्मानित, खिल उठे चेहरे

Maharajganj News - महराजगंज के सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट परीक्षा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने रोशनी यादव को साइकिल भेंट की और उप...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 22 May 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
मेधावियों को किया गया सम्मानित, खिल उठे चेहरे

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज भिटौली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परिषदीय परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजदीप सिंह ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रोशनी यादव को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा को उप प्रबंधक क्षितिज कुमार सिंह ने पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। उप प्रबंधक ने कहा कि पूर्व प्रबंधक द्वारा महिलाओं की शिक्षा को लेकर जो संकल्प लिया गया था, उसे वर्तमान प्रबंधक शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय में डिजिटल कक्षा की शुरुआत की जा चुकी है। इससे छात्राएं आधुनिक तकनीक से जुड़ रही हैं। समारोह में छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और मेधावी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य व्यास मुनि सिंह, प्रधानाचार्या मनीषा पांडेय, तेज बहादुर सिंह, गोपाल शाही, गामा प्रसाद, भगवंत सिंह, फरजाना खातून, मधुमिता सिंह, पूनम वर्मा, दिनेश वर्मा, मनोज प्रसाद, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।