Elderly Man Dies After Road Accident in Ghosi Police Register FIR दुर्घटना में वृद्ध की मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsElderly Man Dies After Road Accident in Ghosi Police Register FIR

दुर्घटना में वृद्ध की मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज

Mau News - घोसी में एक वृद्ध दूधनाथ की चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊThu, 8 May 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
दुर्घटना में वृद्ध की मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज

घोसी। नगर क्षेत्र में फोरलेन पर कस्बा खास के सामने विगत चार दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में एक वृद्ध घायल हो गया था, जिसका उपचार के दौरान निधन हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मुस्कुरा निवासी 75 वर्षीय दूधनाथ विगत चार दिन पूर्व अपने घर से नदवासराय मार्ग पर निर्माणाधीन मकान देखने जा रहे थे। वह फोरलेन पर एक ढाबा के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पुत्र को शव सौंप दिया। दूधनाथ के पुत्र नरेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।