Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsYoung Woman Harassed at Home in Kanndhai Suspect Fleeing After Theft
मायके आई युवती से की छेड़खानी
Pratapgarh-kunda News - कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। रात 11:30 बजे एक विशेष समुदाय का युवक घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया, साथ में...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 22 May 2025 04:25 PM

रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई युवती बुधवार रात घर के अंदर सो रही थी। आरोप है रात 11:30 बजे विशेष समुदाय का युवक दरवाजा खुला देखकर घर में घुस गया और उससे छेड़खानी करने लगा। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी उसका झुमका, पायल खींच कर भाग निकला। हल्ला गुहार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी। वह घर पर नहीं मिला तो परिवार के दो लोगों को थाने ले गई। घटना से लोगों में आक्रोश है। एसओ गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है।
मामले में कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।