Celebrating Rani Ahilya Bai Holkar s Birth Anniversary A Tribute to Women s Empowerment अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी मनाई गई, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsCelebrating Rani Ahilya Bai Holkar s Birth Anniversary A Tribute to Women s Empowerment

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी मनाई गई

Shamli News - लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी में रानी अहिल्या बाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार सैनी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। रंगोली, भाषण...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीWed, 21 May 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी मनाई गई

लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी में रानी अहिल्या बाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी को महिला सशक्तिकरण के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बाबरी प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार सैनी रहे । रविंद्र सैनी ने अपने विचारों के माध्यम से रानी अहिल्या बाई होलकर की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रानी अहिल्या बाई एक धार्मिक, न्याय प्रिय, कुशल नेतृत्व करने वाली मराठा काल की सफल शासक थी। प्रजा के लिए उनके सम्पूर्ण समर्पण भाव से हम सभी को सीख लेकर उनके नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

इस दिवस को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाते हुए बालिकाओं की रंगोली एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में प्रशिता, अनुष्का एवं कनक क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का, एंजेल एवं शिफा एवं दौड़ प्रतियोगिता में कशिश, उमायजा, गौरी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें जिन्हें मंडल उपाध्यक्ष भाजपा रविंद्र सैनी द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत एवं उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नकुल प्रसाद ने तथा संचालन अध्यापक सुनील शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक विकास कुमार ,राजेश कुमार आदि का भरपूर सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।