लंबे वीकेंड में नैनीताल में लगा जाम, पर्यटन और व्यापार दोनों प्रभावित
नैनीताल संवाददाता।लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति रही। जिससे पर्यटको

नैनीताल संवाददाता। लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति रही। जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए।
सोमवार को नैनीताल, भवाली, मुक्तेश्वर मार्ग समेत अन्य सभी प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण नैनीताल से हल्द्वानी की दूरी तय करने में लोगों को तीन से चार घंटे तक का समय लग गया। जाम से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भवाली से कैंची मार्ग में भी दिनभर वाहन रेंगते रहे। व्यापारियों का कहना है कि जाम के चलते ग्राहक भी खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पर्यटन और व्यापार पर बुरा असर पड़ सकता है। भवाली व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भुवन तिवारी ने कहा कि कैंची धाम में हर दिन हजारों की संख्या में वाहन पहुंच रहे हैं। यदि वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था कर वाहनों को भेजा जाए तो बाजार क्षेत्र में दबाव कम हो सकता है।
मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पर्यटक परेशान हैं और व्यापारी वर्ग भी आवश्यक सामान शहर में लाने में असमर्थ हो रहा है। जाम से निजात के लिए ठोस नीति बनाने की आवश्यक्ता है।
- किशन सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैनीताल
यातायात व्यवस्था नियमित न होने से व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। छह से सात घंटे के लंबे जाम से पर्यटकों में भी नकारात्मक संदेश जा रहा है।
- त्रिभुवन फत्र्याल, व्यापार मंडल महासचिव नैनीताल
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।