Top 10 Car Brands February 2024 Maruti Suzuki Hyundai Tata मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा का सेल्स में दिखा दबदबा, लेकिन पिछले महीने टॉप-10 में इस कंपनी ने कर दिया बड़ा खेल, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Car Brands February 2024 Maruti Suzuki Hyundai Tata

मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा का सेल्स में दिखा दबदबा, लेकिन पिछले महीने टॉप-10 में इस कंपनी ने कर दिया बड़ा खेल

  • ऑटोमोबाइल कंपनियों ने फरवरी 2024 सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। हर बार की तरह पिछले महीने भी टॉप-5 कंपनियों में मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ का दबदबा देखने को मिला।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दु्स्तानSat, 2 March 2024 05:45 PM
share Share
Follow Us on
मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा का सेल्स में दिखा दबदबा, लेकिन पिछले महीने टॉप-10 में इस कंपनी ने कर दिया बड़ा खेल

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने फरवरी 2024 सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। हर बार की तरह पिछले महीने भी टॉप-5 कंपनियों में मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ का दबदबा देखने को मिला। वहीं, टोयोटा, होंडा के साथ फॉक्सवैगन, स्कोडा और एमजी भी टॉप-10 की लिस्ट में शामिल रहीं। टॉप-10 में शामिल 3 कंपनियों को छोड़कर सभी को ईयरली ग्रोथ भी मिली। इन सभी में टोयोटा को सबसे ज्यादा ईयरली ग्रोथ मिली। लिस्ट में मारुति एक मात्र ऐसी कंपनी रही जिसने 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। चलिए आपको इन सभी की सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।

Top 10 Car Brands February 2024

पिछले महीने मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1,30,411 गाड़ियां बेचीं। इस तरह वो नंबर-1 कार कंपनी भी रही। फरवरी 2023 में इसकी 1,19,862 यूनिट बिकी थीं। यानी इसके 8.8% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई लिस्ट में नंबर-2 पोजीशन पर रही। इसने 46,006 गाड़ियां बेचीं। जनवरी 2023 में इसकी 39,819 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 16% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा लिस्ट में नंबर-3 पोजीशन पर रही। इसने 43,656 गाड़ियां बेचीं। जनवरी 2023 में इसकी 39,108 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 11.6% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:इस कंपनी के टू-व्हीलर्स का भारत में दबदबा, अब विदेशी ग्राहक भी हो गए फैन

महिंद्रा लिस्ट में नंबर-4 पोजीशन पर रही। इसने 37,270 गाड़ियां बेचीं। जनवरी 2023 में इसकी 30,150 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 24% की ईयरली ग्रोथ मिली। किआ लिस्ट में नंबर-5 पोजीशन पर रही। इसने 20,078 गाड़ियां बेचीं। जनवरी 2023 में इसकी 20,112 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 0.2% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टोयोटा लिस्ट में नंबर-6 पोजीशन पर रही। इसने 18,083 गाड़ियां बेचीं। जनवरी 2023 में इसकी 12,700 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 42% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:31 मार्च के बाद नहीं मिलेगी सब्सिडी! जल्दी से खरीद लो अपना फेवरेट ई-व्हीकल

होंडा लिस्ट में नंबर-7 पोजीशन पर रही। इसने 6,504 गाड़ियां बेचीं। जनवरी 2023 में इसकी 5,861 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 11% की ईयरली ग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन और स्कोडा लिस्ट में नंबर-8 पोजीशन पर रही। इसने 5,599 गाड़ियां बेचीं। जनवरी 2023 में इसकी 6,969 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 20% की ईयरली डिग्रोथ मिली। MG लिस्ट में नंबर-9 पोजीशन पर रही। इसने 3,701 गाड़ियां बेचीं। जनवरी 2023 में इसकी 3,775 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 3% की ईयरली डिग्रोथ मिली। अन्य कंपनियों ने मिलकर 6,969 गाड़ियां बेचीं। जनवरी 2023 में इनकी 8,762 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 20% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।