Tragic Electrocution Claims Life of Young Farmer in Bhojpur करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsTragic Electrocution Claims Life of Young Farmer in Bhojpur

करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत

-भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना, भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना -रास्ते में टूटकर गिरे तार में दौड़ रहा था करंट, चपेट...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 2 May 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत

-भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना -रास्ते में टूटकर गिरे तार में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। मृत किसान बारा गांव निवासी शिव जनम सिंह का 40 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह थे। घटना के बाद गांव में देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। किसान के छोटे भाई रवि रंजन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके भाई खेत जा रहे थे।

रास्ते में सड़क किनारे तार टूट कर गिर पड़ा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। उसके भाई उसी तार की चपेट में आ गये। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर की ओर से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि नीरज कुमार सिंह अपने तीन भाइयों में बड़े थे। उसके परिवार में मां सुदामो देवी, पत्नी अंजू देवी, पुत्री सुनीता, प्रीति, सलोनी, अनीता और आशा है। घटना के बाद उनके घर में रोना-धोना मच गया है। मां और पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।