लौरिया में घर पर ठनका गिरने से महिला हुई जख्मी
लौरिया में एक महिला पर ठनका का स्पर्शाघात हुआ जब वह अपने घर में सो रही थी। यह घटना तेज हवाओं और बारिश के बीच हुई। महिला को नरकटियागंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चार घंटे बाद वह होश में आई।...

लौरिया। बिजली के खंभा से टकराकर घर में सो रही एक महिला पर ठनका का स्पर्शाघात होने उसके जख्मी होने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला का इलाज नरकटियागंज में चल रहा है। करीब चार घंटे के बाद महिला होश में आई है। यह घटना थानाक्षेत्र के लाकड़ सिसई पंचायत के लाकड़ के वार्ड नंबर 07 का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह में काफी तेज हवा,गर्जना के साथ पानी बरस रहा था। इसी बीच मेघ के गड़गड़ाहट में ठनका बिजली के खंभा और तार से टकराकर कैलाश चौधरी के घर पर गिरा। श्रीचौधरी की पुत्री आरती देवी (30) सोई हुई थी।
उसी के शरीर पर ठनका गिरा। ठनका से घर के इलेक्ट्रिक बोर्ड, टीवी आदि जल गये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।