घर की छत पर सोये वृद्ध को मारी गोली
साहेबपुरकमाल के वार्ड संख्या दो में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने 60 वर्षीय किशुनदेव साह को गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे उनकी जान बच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और उन्हें अस्पताल...

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल गांव स्थित वार्ड संख्या दो में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने घर की छत पर सोये गांव निवासी शीतलदेव साह के 60 वर्षीय पुत्र किशुनदेव साह को गोली मार जख्मी कर दिया। गोली वृद्ध के जांघ के पास लगी। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी वृद्ध को जान से मारने के लिए आया हो। लेकिन गोली जांघ में लगने के कारण वृद्ध की जान बच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वृद्ध को गोली मार देने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जख्मी को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि जख्मी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी है। पीडित या उसके परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।