गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत, एक घायल
उझिलपुर गांव में बुधवार रात एक गैस सिलेंडर के वस्फोट से 50 वर्षीय धनमन्ती देवी गंभीर रूप से झूलस गईं। आग बुझाने गए उनके बेटे सुनील राम भी झूलस गए। इलाज के दौरान धनमन्ती की मृत्यु हो गई, जबकि सुनील की...
मेहसी,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के उझिलपुर गांव में खाना बनाते समय बुधवार रात अचानक गैस सिलेंडर में वस्फिोट हो जाने से खाना बना रही जयकिशुन राम की 50 वर्षीया पत्नी धनमन्ती देवी गंभीर रूप से झूलस गयी। आग बूझाने गया उसका 35 वर्षीय पुत्र सुनील राम भी झूलस गया। इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। घायल सुनील का इलाज मुज़फ्फरपुर के निजी हॉस्पिटल में किया जा रहा है जहां वह ज़िंदगी मौत से जूझ रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या धनमन्ती देवी व उनके पति जयकिशुन राम थ्रेसर से गेहूं दोनी कराके घर आये। धनमन्ती देवी रात करीब 8:30 बजे खाना बनाने के लिए घर में गैस जला कर चूल्हा पर बरतन रखा। तभी अचानक चूल्हा के गैस पाइप में आग पकड़ लिया। उसने आग बुझाने की कोशिश की जब तक आग सिलेंडर के रेगुलेटर में पकड़ लिया। तभी सिलेंडर में वस्फिोट हो गया। आग की चपेट में आने पर महिला ने शोर मचाया। उसका 35 वर्षीय पुत्र आग बुझाने के लिए घर में घुसा तो उसके भी शरीर में आग पकड़ लिया। आग की लपट से घर का एस्बेस्टस वाला छत उड़ गया। सिलेंडर वस्फिोट की आवाज व आग की लपट देख गांव के लोग पहुंचे और दोनो को बाहर निकाला। दोनो को गंभीर स्थिति में चकिया एक निजी हॉस्पिटल में ले गये जहां चिकत्सिक ने चन्तिा जनक स्थिति देखते हुए दोनो को मुज़फ्फरपुर रेफर कर दिया। तभी महिला की मौत चकिया के निजी क्लिनिक में ही हो गयी। वहीं उसके पुत्र सुनील राम को मुज़फ्फरपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है। इधर, घर में रखे नगद सहित लाखों रुपये की संपत्ति भी जल कर राख होगयी है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़ा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।