Voter List Published for Munger Ward No 21 - Claims and Objections Deadline April 24 2025 नगर निगम के वार्ड नंबर 21 के मतदाता सूची के प्रारूप का किया गया प्रकाशन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsVoter List Published for Munger Ward No 21 - Claims and Objections Deadline April 24 2025

नगर निगम के वार्ड नंबर 21 के मतदाता सूची के प्रारूप का किया गया प्रकाशन

मुंगेर नगर निगम के वार्ड नंबर 21 के लिए मतदाता सूची का प्रारूप जारी किया गया है। नाम दर्ज करने के लिए सभी दावा प्रपत्र-2 में और आपत्तियों के लिए प्रपत्र-3 में 24 अप्रैल 2025 तक दायर किए जाएंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 12 April 2025 01:38 AM
share Share
Follow Us on
नगर निगम के वार्ड नंबर 21 के मतदाता सूची के प्रारूप का किया गया प्रकाशन

मुंगेर, नगर निगम मुंगेर के वार्ड नंबर 21 के मतदाता सूची का प्रारूप आमलोगों की जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है। इस सूची में नाम दर्ज करने के लिए सभी दावा प्रपत्र-2 में तथा सूची में दर्ज नाम के विरूद्ध सभी आपत्तियां प्रपत्र 3 में दिनांक 24 अप्रैल 2025 तक दायर की जाएगी। रिवाईिंजग अथॉरिटी, जिनके समक्ष ऐसे दावे एवं आपत्तियां दायर की जा सकती है। जयप्रकाश राय, कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर मुंगेर एवं रघुनन्दन कुमार राघव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर मुंगेर को रिवाईिंजग अथॉरिटी बनाया गया है।, जिनका पता अनुमंडल कार्यालय, सदर मुंगेर किला क्षेत्र, जिला-मुंगेर, पिन नं0- 811201 है।

दावे एवं आपत्तियां रिवाईिंजग अथॉरिटी को समर्पित किये जायेंगे तथा या तो इस सूचना में विनिर्दिष्ट रिवाईिंजग अथॉरिटी के समक्ष उपस्थापित किये जायेंगे या डाक द्वारा इस प्रकार भेजे जायेंगे ताकि उन्हें दिनांक 24.अप्रैल 2025 तक प्राप्त हो सके। इसकी जानकारी निबंधन पदाधिकारी नगर निगम मुंगेर सह एसडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।