19-Year-Old Woman Commits Suicide on Wedding Anniversary After Husband Leaves for Village शादी की सालगिरह पर पति के गांव जाने से नाराज महिला ने लगाई फांसी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna News19-Year-Old Woman Commits Suicide on Wedding Anniversary After Husband Leaves for Village

शादी की सालगिरह पर पति के गांव जाने से नाराज महिला ने लगाई फांसी

गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा इलाके में, 19 वर्षीय राजी खातून ने शादी की सालगिरह पर पति के गांव जाने से नाराज होकर फांसी लगा ली। दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। पति के जाने की वजह से नाराज...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 23 May 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
शादी की सालगिरह पर पति के गांव जाने से नाराज महिला ने लगाई फांसी

गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा इलाके में शादी की सालगिरह पर पति के गांव जाने से नाराज 19 वर्षीय महिला ने फांसी लगा जान दे दी। उसकी पहचान मूल रूप से भागलपुर की रहने वाली राजी खातून के रूप में हुई है। दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। थानेदार ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है। मूल रूप से भागलपुर निवासी मोहम्मद वसीम पटना में रहकर कारोबार करते हैं। दो वर्ष पहले उनकी शादी राजी खातून से हुई थी।

वर्तमान में वह पत्नी के साथ सालिमपुर अहरा इलाके में किराए के कमरे में रह रहे थे। दो वर्ष पहले 23 मई को ही उनकी शादी हुई थी। वे जरूरी काम से शुक्रवार को भागलपुर चले गए थे। जबकि शादी की सालगिरह पर पत्नी उन्हें गांव जाने से रोक रही थी। बताया जाता है कि इसी बात से नाराज होकर महिला ने अपने कमरे में फंसी लगा ली। शुक्रवार को काफी देर तक जब महिला कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने दरवाजे पर दस्तक दी। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। लिहाजा अनहोनी की आशंका होने पर लोगों ने शुक्रवार दोपहर बाद घटना की सूचना गांधी मैदान पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़कर कमरे में गई तो पाया कि महिला फांसी के फंदे से लटकी हुई है। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मना करने के बावजूद पति के चले जाने पर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल दंपति का कोई बच्चा नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।