RBSE 8th Result 2025, : राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 जारी, 96.66% छात्र हुए पास
RBSE 8th Result 2025 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 26 मई 2025 को कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी किया। इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा।

RBSE Board 8th Result 2025, rajshaladarpan.nic.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 26 मई 2025 को कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी किया गया। रिजल्ट शाम 5 बजे जारी किया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा है। राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने फिर एक बार लड़कों से अधिक पास प्रतिशत हासिल करके बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.24% रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 96.14% दर्ज किया गया है।
RBSE 8th Result 2025 Direct Link
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में सीकर जिला अव्वल रहा है। सीकर में लड़कों का पास प्रतिशत 98.73 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.23 रहा। सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू जिले का रिजल्ट सबसे ज्यादा रहा, जबकि धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़ और करौली जिले का रिजल्ट सबसे खराब रहा। राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में ग्रेड वाइज देखें तो 19.65% स्टूडेंट ने 81 से लेकर 100% तक नंबर हासिल किए। इन्हें A ग्रेड में शामिल किया है। इन स्टूडेंट की कुल संख्या 2 लाख 48 हजार 542 है। इसी तरह ग्रेड B में 52.38% स्टूडेंट आए हैं। इन्हें 61 से लेकर 80 फीसदी तक नंबर मिले हैं। इन स्टूडेंट की संख्या पूरे प्रदेश में 6 लाख 62 हजार 367 है। ग्रेड सी में 24.46% स्टूडेंट आए हैं। इन स्टूडेंट की कुल संख्या 3 लाख 9 हजार 317 है। ग्रेड डी में 0.17% स्टूडेंट आए हैं। इनकी कुल संख्या 2 हजार 143 है। 41 हजार 368 स्टूडेंट के सप्लीमेंट्री आई है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की गई थी। राजस्थान बोर्ड 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 1264618 स्टूडेंट्स ने (RBSE Rajasthan Board Class 8th Result 2025) भाग लिया है।
RBSE Board 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 8वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन