IPL 2025 Orange Cap है ईशान किशन के सिर पर, Purple Cap पर है इस खतरनाक स्पिनर का कब्जा
- IPL 2025 Orange and Purple Cap Holder: आईपीएल के 18वें सीजन के पांच मैच खेले जा चुके हैं। एक शतक भी लग चुका है। कई खिलाड़ी अर्धशतक जड़ चुके हैं। ऐसे में जान लीजिए कि ऑरेंज कैप किसके सिर पर है और पर्पल कैप होल्डर कौन है।

IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Holder: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 5 मुकाबले हो चुके हैं। सभी टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है। इन पांच मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे है और पर्पल कैप पर किसका कब्जा है? ये जान लीजिए। आने वाले समय में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस दिलचस्प होती जाएगी। हालांकि, पांच मैचों के बाद अच्छी बात यह है कि ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 खिलाड़ियों में तीन भारतीय हैं। पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में चार भारतीय हैं।
IPL 2025 के ऑरेंज कैप की रेस की बात करें तो टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनमें ईशान किशन शतक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 106 रनों की पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं। श्रेयस ने 97 रन गुजरात के खिलाफ बनाए। लिस्ट में तीसरा नाम निकोलस पूरन का है, जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली। चौथे नंबर पर लिस्ट में तीसरे भारतीय साई सुदर्शन हैं। उन्होंने 74 रन पंजाब के खिलाफ बनाए। पांचवें पायदान पर मिचेल मार्श हैं। उन्होंने 72 रनों की पारी खेली।
IPL 2025 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल खिलाड़ी
1. ईशान किशन - 106 रन
2. श्रेयस अय्यर - 97 रन
3. निकोलस पूरन - 75 रन
4. साई सुदर्शन - 74 रन
5. मिचेल मार्श - 72 रन
IPL 2025 की पर्पल कैप की रेस की बात करें तो इसमें शीर्ष पर नूर अहमद हैं, जो इस बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट निकाले थे। इसके अलावा टॉप 5 में जो अन्य चार खिलाड़ी हैं उनको 3-3 विकेट ही मिले हैं। इनमें खलील अहमद, क्रुणाल पांड्या, आर साई किशोर और विग्नेश पुथुर का नाम शामिल है। सभी खिलाड़ियों ने एक-एक मैच ही खेला है।
IPL 2025 पर्पल कैप की रेस में शामिल खिलाड़ी
1. नूर अहमद - 4 विकेट
2. खलील अहमद - 3 विकेट
3. क्रुणाल पांड्या - 3 विकेट
4. आर साई किशोर - 3 विकेट
5. विग्नेश पुथुर - 3 विकेट