IPL LSG vs Mi Akash Ambani Fumes on Hardik Pandya denying single to Mitchell Santner हार्दिक पांड्या के इस फैसले से नाखुश दिखे आकाश अंबानी, हार के बार पहुंच गए MI के डगआउट, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025IPL LSG vs Mi Akash Ambani Fumes on Hardik Pandya denying single to Mitchell Santner

हार्दिक पांड्या के इस फैसले से नाखुश दिखे आकाश अंबानी, हार के बार पहुंच गए MI के डगआउट

  • आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में खूब ड्रामा देखने को मिला। मैच के आखिरी क्षणों में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए। इनमें से ही एक फैसले पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी भी नाखुश नजर आए।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 5 April 2025 11:09 AM
share Share
Follow Us on
हार्दिक पांड्या के इस फैसले से नाखुश दिखे आकाश अंबानी, हार के बार पहुंच गए MI के डगआउट

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में खूब ड्रामा देखने को मिला। मैच के आखिरी क्षणों में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए। इनमें से ही एक फैसले पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी भी नाखुश नजर आए। इससे पहले हार्दिक ने तिलक वर्मा को रिटायर कर दिया था। इस फैसले को लेकर पूर्व क्रिकेटर भी हैरानी जता रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की खूब आलोचना हो रही है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस को इस मैच में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

आखिरी ओवर में ऐसा था हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को चार गेंदों में 14 रनों की जरूरत थी। उस वक्त हार्दिक पांड्या ने मिचेल सैंटनर को सिंगल से मना कर दिया। अगर यह सिंगल लिया गया होता तो मुंबई इंडियंस को तीन गेंदों में 13 रनों की ही जरूरत होती। हार्दिक के सिंगल मना करने पर एमआई के टीम मालिक आकाश अंबानी हैरान नजर आए। हालांकि उन्होंने कोई गुस्से वाला रिएक्शन तो नहीं दिया, लेकिन उनके चेहरे पर उभरे भाव बता रहे थे कि वह हार्दिक के फैसले से खुश नहीं थे। हालांकि मुंबई की हार के बाद आकाश अंबानी टीम के डगआउट में पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

हताश नजर आए हार्दिक पांड्या
अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस को कुल 22 रनों की जरूरत थी। हार्दिक ने आवेश खान की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मारा। अगली गेंद को उन्होंने मिडविकेट की दिशा में फ्लिक किया और डबल लिया। मुंबई इंडियंस को बाउंड्रीज की जरूरत थी और हार्दिक को लगा कि उनके लिए यह आसान होगा। इसीलिए उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर सैंटनर को सिंगल लेने से मना कर दिया। उस वक्त सैंटनर स्ट्राइकर एंड के करीब थे, लेकिन हार्दिक ने उन्हें वापस भेज दिया। आखिर में हार्दिक भी दो गेंदों पर छक्का नहीं लगा पाए। मैच हारने की निराशा हार्दिक पांड्या के चेहरे पर भी साफ नजर आई। उन्होंने फ्रस्टेशन में अपना बल्ला भी फेंक दिया।

ये भी पढ़ें:5 विकेट लिए, 16 गेंदों में 28 रन बनाए; फिर भी पांड्या ने ली हार की जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:तिलक वर्मा के रिटायर्ड आउट होने पर मचा बवाल, हार्दिक ने फैसले पर क्या कहा

तिलक वर्मा के फैसले पर आलोचना
इससे पहले तिलक वर्मा को रिटायर करके उनकी जगह मिचेल सैंटनर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया था। इस फैसले की जमकर आलोचना हुई है। तिलक वर्मा इस मैच में बहुत धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि वह टी20 के आजमाए हुए बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनके ऊपर भरोसा नहीं करके मुंबई ने गलत किया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 12 रन से मैच हार गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।