om puri told seema Kapoor about physical relation with maid a day before their marriage ओम पुरी ने शादी के एक दिन पहले कबूली थी 14 साल की उम्र में मेड से शारीरिक संबंध की बात, सीमा बोलीं…, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडom puri told seema Kapoor about physical relation with maid a day before their marriage

ओम पुरी ने शादी के एक दिन पहले कबूली थी 14 साल की उम्र में मेड से शारीरिक संबंध की बात, सीमा बोलीं…

  • सीमा कपूर को जब पता चला कि ओम पुरी 14 साल की उम्र में 55 साल की मेड से शारीरिक संबंध बना चुके हैं तो वह रिएक्ट नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने बताया कि शादी को बस एक दिन बचा था वरना शायद वह इस रिश्ते से इन्कार कर देतीं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
ओम पुरी ने शादी के एक दिन पहले कबूली थी 14 साल की उम्र में मेड से शारीरिक संबंध की बात, सीमा बोलीं…

दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की एक्स वाइफ सीमा कपूर ने बीते दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी रिलीज की है। वह इसके प्रमोशन के सिलसिले में कई इंटरव्यूज दे रही हैं। एक रीसेंट पॉडकास्ट में उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड से जुड़ी कई बातें साझा कीं। सीमा कपूर ने ओम पुरी से जुड़ी एक कॉन्ट्रोवर्सी का जिक्र फिर से अपने इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि ओम पुरी का उनकी मेड के साथ शारीरिक संबंध था, यह बात उन्होंने शादी के ठीक पहले बताई थी।

...तो न करतीं शादी

ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं। उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी और विवादित रह चुकी है। उनकी पत्नी सीमा कपूर सिद्धार्थ कनन के शो पर थीं। यहां उन्होंने बताया कि ओम पुरी का मेड से संबंध था ये बात पहले पता होती तो शायद वह शादी तोड़ देतीं। सीमा बोलीं, '1989 में हमारी मंगनी हुई और पता नहीं क्यों दोनों परिवारों को शादी करवाने की जल्दी पड़ गई।' सीमा ने बताया कि शादी के लिए लोग इकट्ठे हो गए थे। एक-दो दिन बचे थे तब ओम पुरी ने मेड से संबंध वाली बात बताई।

कार्ड बंट चुके थे

सीमा ने बताया कि वह सुनकर शॉक्ड थीं। शादी नहीं कैंसल कर सकती थीं क्योंकि कार्ड बंट चुके थे। वह बोलीं, 'मुझे नदी के किनारे ले गए और मेड के बारे में बताया। एक दिन पहले शादी करने की हिम्मत मुझमें नहीं थी। आजकल की लड़कियां ज्यादा हिम्मती हैं वे रस्मों के बीच तक मना कर देती हैं।' सीमा ने कहा कि अगर उन्होंने पहले बताया होता तो चीजें शायद अलग होतीं। वह शादी के लिए न भी कह सकती थीं।

दो मेड के साथ थे संबंध

ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने ऑटोबायोग्राफी लिखी है। इससे पहले ओम पुरी की दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ओम पुरी की बायोग्राफी लिख चुकी हैं। इसमें उन्होंने बताया था कि ओम पुरी जब 14 साल के थे तो उनका 55 साल की मेड से शारीरिक संबंध था। इतना ही नहीं नंदिता ने किताब में लिखा था कि उनके एक और मेड से सेक्शुअल रिलेशन थे जिसका नाम लक्ष्मी था। यह किताब लॉन्च होने के बाद मीडिया में सनसनी मच गई थी। एक मीडिया इंटरैक्शन में ओम पुरी ने कहा था कि इसमें 14 साल के बच्चे नहीं बल्कि मेड की गलती थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।