Pratik Gandhi reacts on salman khan wearing ram mandir watch says no religion Is that small सलमान खान के हाथ में राम मंदिर घड़ी पर बोले प्रतीक गांधी- कोई भी धर्म इतना कमजोर नहीं है कि…, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPratik Gandhi reacts on salman khan wearing ram mandir watch says no religion Is that small

सलमान खान के हाथ में राम मंदिर घड़ी पर बोले प्रतीक गांधी- कोई भी धर्म इतना कमजोर नहीं है कि…

  • सलमान खान के हाथ में राम मंदिर घड़ी देखकर मुद्दा बना रहे लोगों को एक्टर प्रतीक गांधी ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि कोई भी धर्म इतना छोटा नहीं है कि उसे एक चीज से बांधा जा सके।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 12:44 PM
share Share
Follow Us on
सलमान खान के हाथ में राम मंदिर घड़ी पर बोले प्रतीक गांधी- कोई भी धर्म इतना कमजोर नहीं है कि…

सलमान खान बीते दिनों राम मंदिर वॉच पहने दिखाई दिए थे। इस घड़ी में अयोध्या का राम मंदिर और इससे जुड़ी कई आकृतियां बनी हैं। सलमान के कई फैन्स ने उनकी घड़ी की तारीफ की। वहीं कुछ लोग धर्म के नाम पर नेगेटिव कमेंट्स भी कर रहे थे। अब एक्टर प्रतीक गांधी ने इस बात पर अपनी राय रखी है।

क्या बोले प्रतीक

प्रतीक गांधी दैनिक जागरण से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'मुझे यह मामला ठीक से पता नहीं है। लेकिन मैं अपना नजरिया बताऊंगा। बचपन से हमने सीखा है कि कोई धर्म इतना छोटा या कमजोर नहीं होता कि किसी एक रंग या चीज से बांध दिया जाए। जो लोग इस बात का मुद्दा बना बना रहे हैं उन्होंने धर्म का ठेका ले रखा है क्या।'

ये भी पढ़ें:अभिषेक बच्चन ने पहनी राम जन्मभूमि वॉच, घड़ी में दिखे भगवान;गेस कर सकते हैं कीमत?

अभिषेक के पास भी है ऐसी घड़ी

बता दें कि सिकंदर की रिलीज के पहले सलमान ने अपने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा किए थे। इनमें लोगों की नजर उनके हाथ पर बंधी नारंगी रंग की घड़ी पर गई। यह राम मंदिर एडिशन वॉच है जो कि काफी महंगी है। कुछ रोज पहले अभिषेक बच्चन भी यह घड़ी पहने दिखाई दिए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।