भारत में जल्द एंट्री मारेगा OnePlus का नया मिड-रेंज फोन Nord CE 5, सामने आई कीमत और सभी फीचर्स OnePlus Nord CE 5 spotted on BIS soon launch in India check price and key features, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus Nord CE 5 spotted on BIS soon launch in India check price and key features

भारत में जल्द एंट्री मारेगा OnePlus का नया मिड-रेंज फोन Nord CE 5, सामने आई कीमत और सभी फीचर्स

BIS और TDRA सर्टिफिकेशन के बाद यह लगभग तय है कि OnePlus जल्द ही भारत में Nord CE 5 लॉन्च करेगा। दमदार फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 May 2025 12:57 PM
share Share
Follow Us on
भारत में जल्द एंट्री मारेगा OnePlus का नया मिड-रेंज फोन Nord CE 5, सामने आई कीमत और सभी फीचर्स

OnePlus का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Nord CE 5 जल्द भारत में दस्तक दे सकता है। अब इस फोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2717 के साथ देखा गया है। इससे पहले इसी डिवाइस को TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर CPH2719 मॉडल नंबर और OnePlus Nord CE 5 नाम के साथ स्पॉट किया गया था। फोन के BIS दिखने से यह कन्फर्म है कि यह फोन भारत में जल्द दस्तक देगा।

OnePlus हर साल अप्रैल में अपनी Nord CE सीरीज का नया मॉडल लॉन्च करता है और पिछले साल कंपनी ने Nord CE 4 को लॉन्च किया था। इस बार भी यही उम्मीद है कि OnePlus जल्द ही भारत में Nord CE 5 पेश कर सकता है। लॉन्च से पहले इसके कई लीक्स और रेंडर्स भी सामने आ चुके हैं, जिससे फोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर काफी जानकारी मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें:खुशखबरी! ₹10,039 सस्ता हुआ Samsung का 12GB रैम, 50MP सेल्फी कैमरा, लेदर बैक फोन

OnePlus Nord CE 5 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

इस वनप्लस फोन में 6.7-इंच का FHD+ OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह Nord CE 4 जैसा ही होगा लेकिन इसमें ज्यादा ब्राइटनेस हो सकती है। नए Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिल सकता है। जबकि Nord CE 4 में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया था।

Nord CE 5 में बैक में 50MP का Sony LYT600 सेंसर, 8MP का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड लेंस देखने को मिलेगा। वहीं फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। Nord CE 5 में 7100mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। इसके साथ ही एक और मेमोरी वेरिएंट में भी यह फोन लॉन्च हो सकता है।

ये भी पढ़ें:OnePlus से लेकर Realme तक, इस महीने लॉन्च होंगे ये दमदार Phones, चेक करें List

OnePlus Nord CE 5 के डिजाइन और कलर ऑप्शंस

लीक हुए रेंडर के मुताबिक, OnePlus Nord CE 5 का डिजाइन iPhone 16 जैसा होगा। इसमें फ्लैट कॉर्नर्स और वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है। फिलहाल लीक में यह फोन लाइट पिंक शेड में दिखा है लेकिन ऑफिशियल कलर ऑप्शंस अलग हो सकते हैं।

OnePlus Nord CE 5 की संभावित कीमत

OnePlus Nord CE 5 की कीमत भी Nord CE 4 के आसपास ही रहने की उम्मीद है। फोन के भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:Samsung का तोहफा: 45,000 तक सस्ते हुए 200MP कैमरा वाले Galaxy S24 सीरीज के फोन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।