तुलसी भवन में कथा मंजरी, गूंजी कहानियों की विविधता
सिंहभूम जिला में हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने मासिक कथा मंजरी सह आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र मुनका की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और...

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक कथा मंजरी सह आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र मुनका ने की और संचालन ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष अशोक पाठक स्नेही ने किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना नीलाम्बर चौधरी द्वारा प्रस्तुत की गई। स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया। द्विवेदी जी के साहित्यिक जीवन पर प्रकाश कैलाश नाथ शर्मा ने डाला। दूसरे सत्र कथा मंजरी में कुल 14 कहानियों का पाठ हुआ।
कहानी पाठ के उपरांत समीक्षात्मक टिप्पणी अरुण कुमार तिवारी द्वारा दी गई। कार्यक्रम में डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, वसंत जमशेदपुरी, नीलाम्बर चौधरी, हरभजन सिंह रहबर, ममता कर्ण मनस्वी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, निशांत सिंह, नीता सागर चौधरी, लक्ष्मी सिंह रुबी, कन्हैया लाल अग्रवाल और ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र समेत विभिन्न साहित्यकारों ने अपनी कहानियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रागिनी भूषण, डॉ. यमुना तिवारी व्यथित, डॉ. अजय कुमार ओझा, विजय लक्ष्मी वेदुला, विद्या शंकर विद्यार्थी, संजय पाठक सनेही, जितेश कुमार तिवारी, सुजय कुमार सहित कई साहित्यकार उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।