jharkhand govenrment extended paddy purchase till 30 april झारखंड सरकार ने बढ़ाया धान खरीद का समय, अब 30 अप्रैल तक होगी खरीदी; मंत्री का आदेश, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand govenrment extended paddy purchase till 30 april

झारखंड सरकार ने बढ़ाया धान खरीद का समय, अब 30 अप्रैल तक होगी खरीदी; मंत्री का आदेश

  • झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2025-2026 में हो रही धान की खरीद की समय सीमा 15 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। राज्य में धान खरीद की तिथि 15 अप्रैल थी, जो बढ़ाकर 30 अप्रैल की गई है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSat, 12 April 2025 08:51 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड सरकार ने बढ़ाया धान खरीद का समय, अब 30 अप्रैल तक होगी खरीदी; मंत्री का आदेश

झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2025-2026 में हो रही धान की खरीद की समय सीमा 15 दिन बढ़ा दी गई है। राज्य में धान खरीद की तिथि 15 अप्रैल थी, जो बढ़ाकर 30 अप्रैल की गई है। विभागीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात आठ बजे तक राज्य के सभी 24 जिलों में 34.07 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है, जो लक्ष्य 60 लाख क्विंटल का 56.77 प्रतिशत है। विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल में धान खरीद के कुल 2,47,836 किसान पंजीकृत हैं।

धान खरीद में इन किसानों को राज्य सरकार द्वारा अभी तक 524.29 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इसमें कुल न्यूनतम समर्थन मूल्य का 50 प्रतिशत पहली किस्त की राशि है, जो 340.31 करोड़ रुपए का है। दूसरे किस्त की राशि 170.06 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। इसके अतिरिक्त 13.91 करोड़ रुपए दूसरे किस्त के बोनस का है।