jharkhand ranchi flight fare increases train seats to bihar also full on holi होली पर घर जाना मुश्किल! आसमान पर फ्लाइट का किराया; बिहार रूट की ट्रेन में एक भी सीट खाली नहीं, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand ranchi flight fare increases train seats to bihar also full on holi

होली पर घर जाना मुश्किल! आसमान पर फ्लाइट का किराया; बिहार रूट की ट्रेन में एक भी सीट खाली नहीं

  • होली को लेकर विमान किराया महंगा होने लगा है। मुंबई और बेंगलुरु का किराया 11 से 12 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। सात मार्च को मुंबई से रांची का किराया 12,625 रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेनों में एक भी सीट खाली नहीं है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSun, 2 March 2025 06:33 AM
share Share
Follow Us on
होली पर घर जाना मुश्किल! आसमान पर फ्लाइट का किराया; बिहार रूट की ट्रेन में एक भी सीट खाली नहीं

होली को लेकर विमान किराया महंगा होने लगा है। अलग-अलग शहरों से रांची के विमान किराये में सात मार्च से दो से तीन हजार रुपये तक का उछाल आ गया है। मुंबई और बेंगलुरु का किराया 11 से 12 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। सात मार्च को मुंबई से रांची का किराया 12,625 रुपये तक पहुंच चुका है। होली को लेकर सीधी विमान सेवाओं की बुकिंग तेज हो गई है और इसमें वृद्धि के आसार हैं। रांची से दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य जगहों का विमान किराया हालांकि अभी स्थिर है। आठ मार्च को रांची से दिल्ली जाने का किराया 6,793 रुपये चल रहा है। वहीं, रांची से बेंगलुरु, मुंबई आदि महानगरों का किराया भी इसके आसपास ही है। वहीं, सात मार्च को रांची से हैदराबाद का किराया 5,378 रुपये है। इंडिगो अधिकारियों के अनुसार पर्व को लेकर जल्द ही बुकिंग की रफ्तार बढ़ेगी और किराये में भी वृद्धि होगी।

रांची से खुलने वाली ट्रेनों में 10 मार्च से ही लंबी वेटिंग लिस्ट

होली पर घर जाने वाले ट्रेनों में भी अभी से अपनी सीट रिर्जव कराने में जुट गए हैं। रांची-हटिया से खुलने वाली ट्रेनों में 10 मार्च से होली की खुमारी लोगों में दिखनी शुरू हो जाएगी। बिहार, पश्चिम बंगाल सहित दूसरे राज्य में जाने वाले यात्री की भीड़ के चलते मार्च के दूसरे सप्ताह से ही टिकटें खरीदी जा रही हैं। 10 मार्च को हटिया-इस्लामपुर एक्स. के स्लीपर कोच में 31 वेटिंग है। थ्री-ई में एक आरएसी चल रही है। पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 10 वेटिंग, कोसी सुपर एक्सप्रेस के टू एस में 12, स्लीपर में पांच, सीसी श्रेणी में नौ और थर्ड एसी में छह वेटिंग है। बंगाल जाने वाली क्रिया योग एक्सप्रेस के स्लीपर में 10 आरएसी और राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस स्लीपर में 72, सेकेंड एसी में 12 वेटिंग दिखा रहा है। होली के करीब आते ही यह संख्या और बढ़ सकती है।

बिहार जाने वाली बसों में 12 और 13 को सीट अभी से फुल

रांची से बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, बंगाल समेत अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बसों में भी अभी सीट बुकिंग शुरू हो चुकी है। बिहार जाने वाली अधिकांश बसों में 12-13 को अधिकांश सीटें बुक करा ली गई हैं। हालात ये है कि कुछ बसों में पिछली सीटें और केबिन सीटें बची हैं। पटना, सीवान, दरभंगा आदि जिलों के लिए चलने वाली बसों के एजेंट ने बताया कि 10 मार्च के बाद उपलब्ध सीटों की भी बुकिंग में तेजी आएगी। रांची से फिलहाल बिहार जाने वाली बसों में बुकिंग हो रही है। हालांकि अन्य राज्यों की बसों में अभी दबाव नहीं है।

मुंबई-रांची 12,625 (एयर इंडिया एक्स), बेंगलुरु-रांची 10,650 (इंडिगो), बेगलुरु-रांची 11,698 (एयर इंडिया एक्स), दिल्ली-रांची 9,200 (इंडिगो), हैदराबाद-रांची 9,206 (इंडिगो), चेन्नई-रांची 10,576 (इंडिगो)।