Chhau Dance Competition Held at Chaitra Festival in Saraikela खरसावां शैली में छऊ नृत्य कलाकेंद्र खरसावां प्रथम , Saraikela Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsChhau Dance Competition Held at Chaitra Festival in Saraikela

खरसावां शैली में छऊ नृत्य कलाकेंद्र खरसावां प्रथम

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव के तीसरे दिन खरसावां शैली के छऊ नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गई। चार दलों ने भाग लिया, जिसमें खरसावां कलाकेंद्र ने प्रथम, देहरीडीह ने द्वितीय और रामपुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाThu, 10 April 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
खरसावां शैली में छऊ नृत्य कलाकेंद्र खरसावां प्रथम

सरायकेला, संवाददाता राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव के तीसरे दिन खरसावां शैली के छऊ नृत्य बुधवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र ऑडोटोरियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छऊ नृत्य कलाकेंद्र खरसावां, भैरव छऊ नृत्य दल रामपुर, मार्शल छऊ कला केंद्र जोजोडीह, भवेश छऊ नृत्य कलाकेंद्र देहरीडीह सहित कुल चार दल ने भाग लिया। जिसमें से निर्णायक मंडली के निर्णय को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने सभी प्रतियोगी दलों के बीच प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले दलों के नामों की घोषणा किया। प्रथम स्थान के रूप में छऊ नृत्य कलाकेंद्र खरसावां, द्वितीय स्थान में भवेश छऊ नृत्य कलाकेंद्र देहरीडीह तथा तृतीय स्थान के रूप में भैरव छऊ नृत्य दल रामपुर ने कब्जा जमाया।

निर्णायक मंडली सात सदस्य शामिल

निर्णायक मंडली में कुल 7 सदस्य शामिल है। जिसमें गुरु तपन कुमार पटनायक,गुरु बृजेंद्र पटनायक,गुरु सुधांशु शेखर पानी,गुरु तरुण कुमार भोल,गुरु मनोरंजन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार,गुरु विजय कुमार साहू,गुरु गणेश चंद्र महतो,गुरु मलय कुमार साहू तथा राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के संस्थापक सदस्य विजय महांती,खरसावां छऊ गुरु दिलदार अंसारी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार,एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, सरायकेला इंस्पेक्टर एस.पी. गुप्ता ने सभी दलों के गुरुओं को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

पुरस्कार स्थान पाने से वांछित रहे उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं: महतो

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने कहा कि जो भी दल पुरस्कार स्थान पाने से वांछित रहे उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं, सभी दल ने अच्छा प्रदर्शन किया। सभी दल का लक्ष्य है कि अपना कला संस्कृति को बचा के रखना है। लेकिन कला संस्कृति से ही हमारी पहचान छुपी है, खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि ये परंपरा आगे भी जारी रहेगी। जिसे पुरस्कार नहीं मिला। उन्हें निराश नहीं होना है, आप सभी अपने टीम को और बेहतर बनाइए और अगले साल के लिए तैयार रखे। सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले दल को मुख्य मंच में अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार दिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर भोला महांती, कोडीनेटर सुदीप कबी,अमलेश सिन्हा,रूपेश साहू,अमित साहू,कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र,नाजिर कृष्णा सोय,आशीष कर,गजेंद्र महांती,पंकज साहू,अभिनाश कबी,गोपाल पटनायक,संतोष कर,निवारण महतो,असित पटनायक, कुना सामल,राकेश कबी,शिवनाथ मिश्रा,रजतेंदु रथ,गणेश परीछा,शिव चरण साहू,घसीनाथ भोल,सिद्धू दरोगा,चंदन कबी सहित काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।