बुलंदशहर में प्रेमी के साथ रंगरेलिया मना रही बहू को ससुर ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इससे घबराए बहू के प्रेमी ने ससुर पर सरिया से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
वाराणसी गैंगरेप के मामले में अब पीड़िता की कटघरे में आ गई है। पहले पुलिस ने एसआईटी का गठन किया और अब पीड़िता की दोस्त सामने आई है। उसने भी पीड़िता पर ही कई आरोप लगा दिए हैं। कहा कि मैं उसकी मित्र हूं लेकिन अब मित्र कहते हुए शर्म आ रही है।
विवाहिता की मौत के बाद पति और अन्य ससुराल के अन्य लोग शव छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
प्रदीप एक महिला यूट्यूबर के घर करीब 8 साल से रह रहा था। इसके पहले राम सिंह का वहां आना-जाना था, लेकिन प्रदीप के आने की वजह से उसकी दूरी बढ़ गई और वह प्रदीप से खुन्नस रखने लगा था। 17 अप्रैल देर रात प्रदीप कुमार उर्फ गोलू मजदूरों के लिए गुटका लेने गया था। लौटते समय उसकी हत्या हो गई।
नौशाद की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 11 साल पहले उसे बलिया की रहने वाली अपनी खाला की बेटी रजिया सुल्ताना से प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो आए दिन दोनों मिलने लगे। दोनों के घर यह बात पहुंची तो दोनों के परिजन निकाह करने को तैयार हो गए।
पति की गैरमौजूदगी में मुस्कान का अपने क्लासमेट रहे साहिल से अफेयर हुआ तो रजिया का भांजे रोमान से। सौरभ को भी लंदन से लौटने पर पत्नी ने अपनी अय्याशी में खलल मानते हुए प्रेमी की मदद से बेरहम मौत दी। रजिया ने भी दुबई से लौटने पर नौशाद का वैसा ही हश्र किया।
उन्होंने पहले दरवाजा खटखटाया फिर पता पूछने के बहाने लड़के को जबरन उठा ले गए। यही नहीं घर के बाहर खड़ी कार भी अपने साथ ले गए। आनन-फानन में परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।
महिला ऑटो चालक आगरा के रकाबगंज थाने पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने रामबाग से बिजलीघर के लिए 2 सवारियां बैठाई थीं। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला की 6 साल की बेटी है। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि उसकी बेटी का सैन्य स्कूल में दाखिला करा देंगे। दोनों को उसने ऑटो से घुमाया।
पुलिस ने सख्ती दिखाई और आरोपी पत्नी से यह पूछा कि अगर उसके पति छह बजे गए हैं तो तुम्हारे घर से बैग, बेडसीट और अन्य सामान कैसे निकला? इसके बाद वह पुलिस के पूछताछ में फंस गई और पूरी कहानी उगल दी। पुलिस ने उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
पत्नी ने इश्क में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी को ही हत्या की सुपारी दे दी। रात में दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या के समय पत्नी ने जरा सा भी रहम नहीं दिखाया। वह बच न जाए, इसलिए उसके शरीर पर एक बार नहीं, बल्कि छह से अधिक बार धारदार हथियार से हमला कराया।