जातीय जनगणना के निर्णय का गाजे बाजे के साथ किया स्वागत
Balrampur News - बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जातीय जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि यह निर्णय भारत की राजनीति में नया इतिहास लिखने वाला है। इससे पिछड़े...

बलरामपुर, संवाददाता। पीएम मोदी के जातीय जनगणना के ऐतिहासिक निर्णय को लेकर भाजपाइयों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। शनिवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जातीय जनगणना का फैसला भारत की राजनीति में एक नया इतिहास लिखने कदम है। जातीय जनगणना से भारत के अन्य पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी संख्या की पहचान होगी। साथ ही संख्या के अनुपात में संवैधानिक अधिकारों को पाने का अवसर मिलेगा।
इस फैसले से ओवीसी समाज के लोगों को शिक्षा, अर्थ व्यवस्था एवं राजनीति में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के फैसले का श्रेय राहुल गांधी, अखिलेश यादव व तेजश्वी यादव जैसे लोग आज लेने के होड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। जबकि कांग्रेस के तीन-तीन प्रधानमंत्री देश की बागडोर संभाल चुके हैं। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने कहा कि देश में जातीय जनगणना आजादी के पूर्व सन 1931 में हुई थी। 94 वर्षों में कांग्रेस व गैर भाजपा दलों की सरकारें देश में रही हैं, लेकिन पीएम मोदी के अलावा किसी भी पार्टी ने जातीय जनगणना कराने का साहस नहीं दिखाया। भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने जातीय जनगणना न कराकर ओबीसी समाज की उपेक्षा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने जातीय जनगणना कराने का फैसला लेकर ओवीसी समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला महामंत्री राम केवल यादव, भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिन्दू विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, मदन गोपाल वर्मा, श्याम कुमार वर्मा, अशोक कुलदीप, संजू कुरील, राम कृपाल यादव, शिव प्रसाद यादव, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, मयूर सूर्यवंशी, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, अपूर्व प्रताप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।