ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
Fatehpur News - फतेहपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आरंभ रोडवेज बस स्टॉप से हुआ और गांधी चौराहा होते हुए ललौली चौराहा पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोग तिरंगा...

फतेहपुर, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे यात्रा के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बिंदकी कस्बे में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर के रोडवेज बस स्टॉप परिसर से प्रारंभ हुई और गांधी चौराहा पहुंची। गांधी चौराहा से तिरंगा यात्रा तहसील रोड अस्पताल रोड होते हुए ललौली चौराहा पहुंचकर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय भारत माता की जय भारतीय सेना जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।
हाथों में लोग तिरंगा लिए हुए थे। इसके अलावा लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिसमें विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे थे। आतंकवाद की तोड़ी कमर देखा हमने सिंदूर समर, नारी के स्वाभिमान में सेना है मैदान में, सेना ने दम झोंका है आतंकवाद को ठोका है, मारी चोट ठिकाने पर बम गिरे सब निशाने पर, दुनिया ने दम देखा है आतंकवाद ने झेला है, सिंदूर के सम्मान में भारत है मैदान में, मोदी सब बहनों का भाई है आदि स्लोगन तख्तियो में लिखे थे। इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदकी पूरन सिंह बऊआ पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम उर्फ जीतू वीरेंद्र दुबे के अलावा भाजपा के अतुल द्विवेदी बृजेश मिश्रा सुल्तान सिंह सुजीत उमराव चंद्रिका प्रसाद उमराव जितेंद्र सिंह जीतू सौरभ बाजपेई भोला स्वाति ओमर सोमवती निषाद दीपिका ओमर प्रांजल तिवारी रजत गुप्ता किशन सोनकर आशीष कुमार राजेश गुप्ता रामसेवक अखिलेश राज पाठक अनूप मिश्रा ओम शुक्ला कल्लू शुक्ला उर्फ प्रशांत शुक्ला रामनरेश लोधी उमेश सिंह डॉ पंकज श्रीवास्तव दीपक सिंह जय उमराव अरविंद भारतीय पदम सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूदरहे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।