RLD Celebrates 4th Death Anniversary of Chaudhary Ajit Singh in Rampur लोकदल ने मनाई चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRLD Celebrates 4th Death Anniversary of Chaudhary Ajit Singh in Rampur

लोकदल ने मनाई चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि

Rampur News - रामपुर में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई। रालोद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू ने किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरWed, 7 May 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
लोकदल ने मनाई चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि

रामपुर। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथी मनाई। रालोद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्होंने किसान मजदूरों की आवाज को बुलंद किया। जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा कि चौधरी अजित सिंह हमेशा किसानों के प्रति मुखर होकर बोलते रहे हैं और समय समय पर किसानों की आवाज को बुलंद करते रहे। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष शशि बाला एडवोकेट, नवाब खां,कुलदीप कौर ,कलावती,मोहम्मद अहमद ,मंजीत कौर,निगार खान,सरदार निर्मल सिंह ,विजय कुमार वर्मा,परमजीत सिंह,मोहम्मद राशिद ,कन्हाई लाल सागर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।