Woman Dies After Snake Bite Family Relies on Exorcism Instead of Medical Treatment महिला को विषैले सांप ने डंसा, झाड़-फूंक कराने के चक्कर में मौत , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsWoman Dies After Snake Bite Family Relies on Exorcism Instead of Medical Treatment

महिला को विषैले सांप ने डंसा, झाड़-फूंक कराने के चक्कर में मौत

-भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव में बुधवार रात की घटना, गुरुवार को पूरे दिन झाड़-फूंक

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 23 May 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
महिला को विषैले सांप ने डंसा, झाड़-फूंक कराने के चक्कर में मौत

-भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव में बुधवार रात की घटना -इलाज के बदले गुरुवार को पूरे दिन झाड़-फूंक कराते रहे और गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव में विषैले सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। झाड़-फूंक के चक्कर में गुरुवार की रात महिला की जान चली गई। मृतका कोल्हरामपुर गांव निवासी पिंटू राय की 35 वर्षीया पत्नी जमुना देवी थी। सास गौरी देवी ने बताया कि बुधवार की शाम उनका बेटा पिंटू राय अपनी बहन के घर गया था। मैं रात दोनों सास-बहू घर में सो रही थी।

उसी दौरान विषैले सांप ने उनकी बहू को डंस लिया। उससे उसकी बहू की हालत काफी गंभीर हो गई। गुरुवार की अहले सुबह झाड़-फूंक कराने के लिए यूपी के अमवा के सती माई ले गए। वहां शाम तक झाड़-फूंक चलने के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तब उसे गांव लाया गया। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि जमुना देवी की शादी 2020 में हुई थी। उसे दो साल की पुत्री अंकिता कुमारी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम में दिया है। ...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।