भारतीय कबड्डी टीम प्रशिक्षण कैंप के लिए बीहट की रिया का चयन
पर्सनलिटी फोटो: रिया। बीहट की रिया का चयन किया गया है। बीहट जागीर टोला निवासी सिंकदर कुमार सिंह तथा वैजन्ती देवी की पुत्री रिया

बीहट, निज संवाददाता। भारतीय कबड्डी टीम प्रशिक्षण कैंप के लिए बीहट की रिया का चयन किया गया है। बीहट जागीर टोला निवासी सिंकदर कुमार सिंह तथा वैजन्ती देवी की पुत्री रिया का चयन आगामी महिला कबड्डी विश्वकप वास्ते भारतीय कबड्डी टीम प्रशिक्षण के लिए किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण के सोनीपत स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 10 से 31 मई तक खेल की तकनीक व बारीकियों से रू-ब- रू होगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में कार्यरत बीहट की रिया का रिया का चयन इसके पहले एशियन चैम्पियनशिप के प्रशिक्षण कैंप के लिए भी किया गया था। रिया कुमारी साई सेंटर सोनीपत में पहले से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
रिया के भारतीय टीम के प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन होने पर डीएम तुषार सिंगला, डीआईजी आशीष भारती, एसपी मनीष, जिला खेल अधिकारी एश्वर्य कश्यप, जिला कबड्डी संघ के प्रधान संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, डा. सोनू शंकर, अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, चेयरमेन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश कुमार टूना, संजय सिंह, परमानंद सिंह समेत अन्य ने रिया को बधाई देते हुए जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बतलाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।