यौन शोषण में पीड़िता के जीजा का भाई गिरफ्तार
(पेज चार) मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायलमारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायलमारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल

(पेज चार) भभुआ। महिला थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष साक्षिता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। गिरफ्तार आरोपित पीड़िता के जीजा का भाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित ने पीड़िता को दो वर्षों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। जब युवती ने शादी की बात की, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को पूछताछ के लिए थाना बुलाया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। गिरफ्तार युवक की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। कीटनाशक खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी भभुआ। मोहनपुर गांव में कीटनाशक दवा खाने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक, महिला 40 वर्षीया सरस्वती देवी भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी घुरपत राम की पत्नी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद को लेकर झगड़ा झंझट हुआ था। उसी बात को लेकर गुस्से में आकर महिला ने कीटनाशक दवा खा लिया। जब तबीयत बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद से परिजन चिंतित हैं। सांप के काटने से युवक की हुई मौत भभुआ। चांद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 42 वर्षीय उपेंद्र कुमार सिंह शिवरामपुर निवासीं इंद्रासन सिंह का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र शुकवार की सुबह नाद में पशुओं के लिए चारा डाल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। उसे झाड़-फूंक के लिए अमवा के सती माई के पास ले गए। सदर अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। फोटो- 23 मई भभुआ- 15 कैप्शन- सांप के काटने से युवक की मौत के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में चिंतित परिजन व अन्य। मृतका की 33 घंटे बाद हुई शिनाख्त भभुआ। सदर अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखे महिला के शव की 33 घंटे बाद शिनाख्त हो सकी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतका की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के निपरान गांव निवासी सुदर्शन यादव की 62 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी है। वह 19 मई को घर से निकली थी। वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी। उसकी नदी में डूबने से मौत हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्च हाउस में रखा था। फोटो- 23 मई भभुआ- 16 कैप्शन- नदी में डूबने से हुई मौत व शराब बरामदगी के बाद महिला के शव का शिनाख्त करने शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचे परिजन। मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल भभुआ। सोनहन थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में दो पक्षों के बीच शुक्रवार को मारपीट हो गई, जिससे एक ही पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उनका इलाज किया गया। घायलों में कन्हैया चौरसिया का पुत्र बलिराम प्रसाद, जितेंद्र कुमार, विकास चौरसिया, बीरबल चौरसिया तथा कन्हैया चौरसिया की पत्नी सुमन देवी शामिल हैं। तस्कर सहित 10 आरोपितों को किया गिरफ्तार चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने 45 पीस पीस ब्लू लाइन देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित हाटा शहर का मिथिलेश चौहान है। यह जानकारी चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि शराब पीने के आरोप में नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया। मेडिकल जांच कराने में शराब पीने की पुष्टि हुई। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।