Police Arrest Mother-Son Duo for Dowry Harassment in Taraiya Six Injured in Land Dispute दहेज प्रताड़ना में मां-बेटे गये जेल, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsPolice Arrest Mother-Son Duo for Dowry Harassment in Taraiya Six Injured in Land Dispute

दहेज प्रताड़ना में मां-बेटे गये जेल

तरैया के नवरत्नपुर गांव में दहेज प्रताड़ना के आरोप में मां-बेटे सोनू कुमार और लालती देवी को गिरफ्तार किया गया। नंदनपुर गांव में भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में पिता-पुत्री समेत छह लोग गंभीर रूप से...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराFri, 23 May 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
दहेज  प्रताड़ना में मां-बेटे गये जेल

तरैया । थाना क्षेत्र के नवरत्नपुर गांव में स्थानीय थाना पुलिस टीम ने छापेमारी कर दहेज प्रताड़ना में आरोपित मां- बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार होने वालों में सोनू कुमार व लालती देवी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपित कई महीनों से फरार चल रहे थे। नंदनपुर में मारपीट में पिता-पुत्री समेत छह घायल तरैया। थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में पिता-पुत्री समेत छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में अशोक महतो,पुत्री रीता कुमारी व नीरज कुमार,इंदु देवी,प्रभावती देवी,रंजन महतो शामिल हैं।सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गर्मी व कड़ाके की धूप में मूंग की फसल झुलसी ,किसान मायूस फोटो- 6 तरैया बगही में गर्मी से झुलसे मूंग के पौधे तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड में कड़ाके की गर्मी व धूप होने के कारण मूंग की फसल झुलस कर नष्ट हो गई है। किसान बगही हरखपुर के अमरनाथ राय,हरखपुरा के संजय राय,संग्रामपुर के सुबोध सिंह, गवंद्री के तेजनरायण सिंह , भटौरा के शिवकुमार गिरि ने बताया कि मूंग की फसल तैयारी के बाद एक बार ही दाने निकाले गए थे कि काफी गर्मी व धूप से पौधे सूखकर व झुलसकर नष्ट हो गए हैं। हमलोग काफी मेहनत से उक्त फसल की सिंचाई कर तैयार किये थे। जब मूंग के दाने निकलने की समय आया तो फसल ही नष्ट हो गया। इस स्थिति में खेतो में लागत राशि भी नहीं निकल पायी है। इससे किसानों में काफी मायूसी छाई हुई है। कृषि अधिकारी ने कहा कि जब मूंग की फसल तैयार हो गयी थी तो पटवन हमेशा करना चाहिए था। उक्त फसल को बचाने के लिए प्रत्येक सप्ताह में दो बार मूंग की फसल की पटवन जरूरी है। मंझोपुर में महिला संवाद में महिलाओं ने रखी समस्याएं तरैया । प्रखंड के मंझोपुर गांव में शुक्रवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं ने गांवों के विकास के लिए कई जटिल समस्याएं उठाईं। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही सरकार के चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर स्थानीय मुखिया ओमप्रकाश राम ,पूर्व सरपंच सुनील तिवारी व प्रखंड परियोजना प्रबंधक- विकास कुमार चौधरी, सामुदायिक समन्वयक- जुगेश कुमार, सहित सपना देवी, पुष्पा देवी, मोना कुमारी व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।